facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

छोटे उद्योगों पर दोहरी मार: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी वर्किंग कैपिटल की मांग, बैंकों की बढ़ी टेंशन

Advertisement

पश्चिम एशिया युद्ध के कारण बढ़ती इनपुट लागत और सप्लाई चेन में रुकावट से छोटे उद्योगों में वर्किंग कैपिटल लोन की मांग तेजी से बढ़ रही है

Last Updated- April 03, 2026 | 10:05 PM IST
Industry
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

पश्चिम एशिया में संघर्ष एक महीने से अधिक खिंचने के कारण लघु, सूक्ष्म और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) की कार्यशील पूंजी ऋण की मांग बढ़ गई है। निर्धारित लागत के भुगतान और प्राप्तियों में देर होने की वजह से छोटे उद्योगों के नकदी प्रवाह पर दबाव बढ़ रहा है, जिससे बैंकों से कर्ज की मांग बढ़ गई है। 

बैंकरों का कहना है कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का सबसे अधिक असर एमएसएमई पर पड़ने की आशंका है। वित्त वर्ष 2026 की जनवरी-मार्च तिमाही में इसका असर सीमित रहा है मगर वित्त वर्ष 2027 में बैंकों के ऋण पोर्टफोलियो की गुणवत्ता पर इसका दबाव दिखाई देगा। बैंकों का कहना है कि यह क्षेत्र प्रमुख चिंता का विषय बन सकता है। 

निजी क्षेत्र के एक बैंक के वरिष्ठ बैंकर ने कहा, ‘कुछ हद तक दबाव अभी से दिख रहा है। निश्चित रूप से ऋण की मांग बढ़ी है। संभवतः यह वर्तमान स्थिति से निपटने के लिए है। हालांकि साल के समापन के समय भी अक्सर ऐसे ही रुझान देखे जाते हैं। ऐसे में प्रभाव को स्पष्ट रूप से अलग करना मुश्किल है।’ उन्होंने कहा, ‘हमें थोड़ा इंतजार करना और देखना होगा कि आगे किस तरह के हालात बनते हैं।’

पश्चिम एशिया युद्ध के कारण आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित होने से कुछ क्षेत्रों पर गंभीर असर  पड़ा है। इसमें गुजरात के मोरबी में सिरेमिक क्लस्टर शामिल है। कांच और चूड़ी उद्योग पर भी व्यापक असर पड़ा है। विशेष रूप से पश्चिम एशिया के बाजारों पर निर्भर रहने वाले चावल निर्यातक भी प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही उर्वरक जैसे क्षेत्रों को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

निजी क्षेत्र के बैंक के एक अन्य वरिष्ठ बैंकर ने कहा, ‘यदि आप इसे देखें तो कार्यशील पूंजी की मांग बहुत अधिक नहीं रही है। मगर मुझे लगता है कि यह अंततः काफी बढ़ सकती है। यदि मैं अपने पोर्टफोलियो को देखूं तो फिलहाल उपयोगिता ज्यादा नहीं बढ़ी है।’

जब कामकाज का स्तर कम होता है तो कार्यशील पूंजी की जरूरत बहुत ज्यादा नहीं होनी चाहिए। लेकिन जब गतिवि​धियां सुस्त होती हैं तो नियत लागत को पूरा करना ज्यादा मुश्किल हो जाता है। दूसरे शख्स ने कहा कि इस नजरिये से देखें तो, ‘जो कुछ मैं सुन रहा हूं उसके आधार पर कुछ दबाव हो सकता है।’उन्होंने आगाह किया कि अगले 6 से 12 महीनों में कुछ और दबाव देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा, ‘मौजूदा हालात का पूरा असर शायद अप्रैल के आखिर या मई में दिखाई देगा क्योंकि ऐसे असर सामने आने में थोड़ा समय लगता है।’

बैंकरों के अनुसार कच्चे माल, माल ढुलाई और शिपिंग जैसे इनपुट लागत में वृद्धि चुनौती हो सकती है। साथ ही डीजल की कीमतें बढ़ने से घरेलू परिवहन लागत में संभावित वृद्धि हो सकती है। पैकेजिंग सामग्री की लागत पहले ही बढ़ चुकी है और प्लास्टिक तथा रसायन जैसे कच्चे तेल से जुड़े उद्योगों में लागत का दबाव स्पष्ट रूप से दिख रहा है। इसके परिणामस्वरूप कार्यशील पूंजी की मांग बढ़ सकती है। उदाहरण के लिए यदि इनपुट लागत 20 से 30 फीसदी बढ़ती है तो भले ही उत्पादन की मात्रा कम हो जाए मगर कुल पूंजी की आवश्यकता बढ़ सकती है।  

Advertisement
First Published - April 3, 2026 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement