facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मुंबई एयरपोर्ट पर 10 महीने तक कार्गो उड़ान बंद करने का प्रस्वाव, निर्यात में आ सकता है बड़ा संकट

Advertisement

भारत के एयर कार्गो एजेंटों ने आगाह किया है कि इससे माल भाड़ा बढ़ सकता है और वैश्विक कार्गो केंद्र के रूप में देश की साख को भी नुकसान पहुंच सकता है

Last Updated- December 28, 2025 | 10:10 PM IST
cargo Plane
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

देश के दूसरे सबसे बड़े हवाई कार्गो केंद्र मुंबई हवाई अड्डे पर मालवाहक विमानों के संचालन को 10 महीने के लिए रोकने के प्रस्ताव से निर्यात में बाधा आ सकती है। भारत के एयर कार्गो एजेंटों ने आगाह किया है कि इससे माल भाड़ा बढ़ सकता है और वैश्विक कार्गो केंद्र के रूप में देश की साख को भी नुकसान पहुंच सकता है। 

अदाणी समूह के नेतृत्व वाली मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट (मायल) ने 11 दिसंबर को एयर कार्गो ऑपरेटर सहित विमानन क्षेत्र के हितधारकों को सूचित किया था कि मुंबई हवाईअड्डा अपने मुख्य रनवे की सतह को नए सिरे से बनाने, एक नया टैक्सीवे बनाने और मालवाहक विमानों द्वारा माल की चढ़ाई-उतराई के लिए उपयोग किए जाने वाले एप्रन के पुनर्निर्माण के लिए अगस्त 2026 से मई 2027 तक हवाई अड्डे से मालवाहक उड़ानों को पूरी तरह से बंद कर देगा।

एयर कार्गो एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसीएएआई) ने 19 दिसंबर को मायल से आग्रह किया था कि वह इतने ‘लंबे समय’ के लिए मालवाहक विमानों के संचालन को पूरी तरह से बंद करने के निर्णय पर तत्काल पुनर्विचार करे और एक ऐसा मॉडल तैयार करे जिससे संचालन जारी रह सके। इस मामले में जानकारी के लिए बिज़नेस स्टैंडर्ड ने मायल से संपर्क किया मगर जवाब नहीं आया।

वित्त वर्ष 2024-25 में मुंबई हवाई अड्डे ने लगभग 8,89,900 टन कार्गो का जिम्मा संभाला जो उस वर्ष देश के कुल एयर कार्गो का लगभग एक चौथाई है। संगठन ने आगाह किया है कि 10 महीने के लिए मालवाहक विमानों के संचालन को निलंबित करने से माल उठाव की क्षमता बाधित होगी और माल भाड़ा दरों में काफी इजाफा होगा। उन्होंने कहा, ‘इससे भारतीय निर्यात की निरंतर वृद्धि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।’

संगठन ने यह भी चेतावनी दी कि प्रस्तावित 10 महीने की समयसीमा और बढ़ सकती है, जिससे और व्यापक प्रभाव पड़ सकता है। संगठन ने कहा, ‘यह बिल्कुल संभव है कि 10 महीनों के लिए नियोजित कार्य कुछ और महीनों के लिए बढ़ा दिए जाएं जिसके बाद विमानन कंपनियों के पास अपने मालवाहक विमानों को वापस लाना तत्काल संभव नहीं होगा क्योंकि उन विमानों का कहीं और से परिचालन किया जा रहा होगा। मायल की सहायक कंपनी द्वारा विकसित शहर का दूसरा हवाई अड्डा नवी मुंबई हवाई अड्डा ने पिछले सप्ताह से उड़ानों का संचालन शुरू कर दिया है।

Advertisement
First Published - December 28, 2025 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement