facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PK मिश्रा बोले: भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए कोयला बना रहेगा ‘किंग’, गैस और परमाणु ऊर्जा पर भी जोर

Advertisement

उभरती नई प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि जैसे-जैसे नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग बढ़ेगा, प्रणालीगत विश्वसनीयता और ग्रिड स्थिरता अधिक जटिल होती जाएगी

Last Updated- January 29, 2026 | 10:59 PM IST
Coal
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने गुरुवार को कहा कि देश में उत्सर्जन तीव्रता को लगातार कम करने और कोयला गैसीकरण जैसे विकल्प अपनाए जाने के बावजूद फिलहाल देश की ऊर्जा जरूरत को पूरा करने में कोयला मुख्य भूमिका निभाता रहेगा। नई दिल्ली में ‘सतत ऊर्जा संक्रमण-वैश्विक परिप्रेक्ष्य’ पर कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मिश्रा ने कहा कि जलवायु वित्त और प्रौद्योगिकी तक पहुंच विकासशील देशों के लिए प्रमुख बाधाएं हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने लगातार इस बात पर जोर दिया है कि जलवायु कार्रवाई समानता और न्याय पर आधारित होनी चाहिए। साथ ही भारत का यह भी मानना है कि जलवायु कार्रवाई में पर्याप्त तथा समय पर आवश्यकतानुसार धन की उपलब्धता बहुत जरूरी है।’

उभरती नई प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि जैसे-जैसे नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग बढ़ेगा, प्रणालीगत विश्वसनीयता और ग्रिड स्थिरता अधिक जटिल होती जाएगी। मिश्रा ने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा अब कोई क्षेत्रीय एजेंडा नहीं है। यह विकास, प्रतिस्पर्धा, सामाजिक समावेश और ऊर्जा सुरक्षा के लिए बेहद महत्त्वपूर्ण हो गया है। भारत ने 2005 और 2020 के बीच अपने सकल घरेलू उत्पाद की उत्सर्जन तीव्रता को लगभग 36 प्रतिशत तक कम कर दिया है, जिससे 2030 की समय सीमा से नौ साल पहले अपनी पेरिस समझौते की प्रतिबद्धताओं को पूरा करने वाला पहला वह जी20 देश बन गया है।

परमाणु ऊर्जा के बारे में मिश्रा ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में निजी भागीदारी बढ़ाकर 2047 तक परमाणु ऊर्जा क्षमता में काफी वृद्धि होने की उम्मीद है। इससे दृढ़ एवं शून्य-कार्बन बेसलोड बिजली प्रदान करने में भी मदद मिलेगी।  स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकारी नीतियों के बारे में टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा का विस्तार में सामाजिक भागीदारी की महत्ता को ध्यान में रखते हुए भारत ने लगभग हर क्षेत्र में घरेलू विद्युतीकरण लक्ष्य हासिल कर लिया है। मिश्रा ने यह भी कहा कि सौर पीवी मॉड्यूल के लिए मौजूदा उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के आधार पर भारत की सौर विनिर्माण क्षमता 2022 से 120 गीगावाट तक बढ़ चुकी है।

इंटरनैशनल सोलर एलायंस (आईएसए) की सफलता पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की नीतियों ने उसे जलवायु मुद्दे पर वैश्विक स्तर पर अग्रणी रहने की उसकी भूमिका को मजबूत किया है। आईएसए के संस्थापक सदस्यों में से एक के रूप में भारत सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 112 राष्ट्रों को एक साथ लाया है। इनमें ज्यादातर विकासशील अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं।

Advertisement
First Published - January 29, 2026 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement