facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ONGC ने लागत संबंधी चिंताओं के कारण दमन गैस क्षेत्र के विकास के लिए बोलियां रद्द

Advertisement
Last Updated- May 14, 2023 | 10:51 PM IST
ONGC to import ethane to make up for changed Qatar LNG composition

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) ने पश्चिमी तट पर अपनी दमन गैस विकास परियोजना के लिए मिली बोलियों को रद्द कर दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि लागत संबंधी चिंताओं के कारण ऐसा किया गया है।

ओएनजीसी की यह परियोजना भारत के पश्चिमी तट के उथले-पानी वाले क्षेत्रों से गैस उत्पादन में तेजी लाने के लिए महत्वपूर्ण है। इसके चालू होने पर परियोजना से प्रतिदिन 40-50 लाख मानक घन मीटर के वर्तमान गैस उत्पादन को लगभग दोगुना किया जा सकेगा।

मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि परियोजना के लिए ओएनजीसी को मिली बोलियों में बताई गई लागत कंपनी के आंतरिक अनुमानों से कहीं अधिक थी। इसलिए निविदा रद्द कर दी गई है। उन्होंने कहा कि निविदा को अब अलग-अलग हिस्सों में विभाजित किया जाएगा और फिर से बोली मंगाई जाएगी। पिछले साल दिसंबर में जब बोलियां खोली गईं, तो लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) सबसे कम बोली लगाने वाले के रूप में उभरी थी।

इसने पश्चिमी तट से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित क्षेत्र से उत्पादन बढ़ाने के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए 66.37 करोड़ डॉलर की बोली लगाई थी। सूत्रों ने कहा कि एलएंडटी का 66.37 करोड़ डॉलर का भाव ओएनजीसी के 48.50 करोड़ डॉलर के संशोधित आंतरिक अनुमान से काफी अधिक है।

उन्होंने कहा कि एलएंडटी ने 10 लाख डॉलर छोड़ने की पेशकश की थी, लेकिन ओएनजीसी ने इसे स्वीकार नहीं किया।

Advertisement
First Published - May 14, 2023 | 4:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement