facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LPG घटाकर सिटी गैस बढ़ाने के आदेश

Advertisement

सरकार का सुधारात्मक कदम, एपीएम गैस की कमी के बीच सीएनजी कीमतों पर नियंत्रण की कोशिश

Last Updated- January 03, 2025 | 10:44 PM IST
natural gas

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने गेल और ओएनजीसी से 1.27 मिलियन मीट्रिक स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर प्रतिदिन (एमएमएससीएमडी) प्राकृतिक गैस को सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) फर्मों को देने को कहा है। अब 31 दिसंबर को जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक नए कुओं से मिलने वाली प्राकृतिक गैस का आवंटन इसी अनुपात में मात्रा के आधार पर कंपनियों को किया जाएगा।

यह कदम केंद्र द्वारा पिछले साल नवंबर तक लगातार दो महीनों में सीजीडी कंपनियों को प्रशासित मूल्य व्यवस्था (एपीएम) आवंटन में 20 प्रतिशत की कटौती के बाद एक सुधारात्मक उपाय के रूप में उठाया गया है। इसके कारण शहरी गैस खुदरा विक्रेताओं ने सीएनजी की कीमतों में 2-3 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की थी, क्योंकि उन्हें आपूर्ति को अधिक महंगी गैर-एपीएम गैस या आयातित तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) से बदलना पड़ा था।

सीजीडी को पुराने क्षेत्रों से गैस मिलती है, जिसे विनियमित या एपीएम गैस कहा जाता है। इसकी कीमत सरकार तय करती है। वहीं दूसरी तरफ नए कुओं से गैस की कीमत तय करने में भारत के कच्चे तेल की कीमतों से जुड़े फॉर्मूले का इस्तेमाल होता है। इस समय एपीएम गैस के लिए सीलिंग मूल्य 6.5 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू है, जो 2027 तक सालाना 0.5 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू बढ़ सकती है।

बहरहाल नए कुओं से उत्पादन गैस की लागत 2 डॉलर अतिरिक्त पड़ती है। प्राकृतिक रूप से गिरावट के कारण एपीएम गैस की हिस्सेदारी लगातार गिर रही है और केंद्र सरकार कुल मिलाकर गैस की मात्रा में कमी के कारण सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन में प्रशासित मूल्य व्यवस्था वाली गैस की आपूर्ति घटा रही है।

सरकार को सौंपी बहुप्रतीक्षित रिपोर्ट में किरीट पारेख समिति ने पिछले साल कहा था कि भारत को पुराने क्षेत्रों से निकाली गई प्राकृतिक गैस के लिए पूरी तरह से मुक्त और बाजार द्वारा निर्धारित मूल्य निर्धारण करना चाहिए तथा 1 जनवरी, 2027 तक सभी सीमाएं हटा देनी चाहिए। बहरहाल एपीएम गैस की कमी समय से पहले हो गई। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने पहले अनुमान लगाया था कि घरेलू गैस आवंटन 2025 के मध्य तक पूरी तरह से समाप्त हो सकता है।

Advertisement
First Published - January 3, 2025 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement