facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पवन हंस को ONGC से हेलीकॉप्टर सर्विसेज के लिए मिला 2,141 करोड़ रुपये का ठेका

Advertisement

ONGC ने पवन हंस को चार हेलीकॉप्टर मुहैया कराने के लिए यह ठोका 10 साल के लिए दिया है।

Last Updated- December 18, 2024 | 2:24 PM IST
Representational Image

महारत्न कंपनी ONGC से सार्वजनिक क्षेत्र की हेलीकॉप्टर सर्विस प्रोवाइडर कंपनी पवन हंस को चार हेलीकॉप्टर मुहैया कराने के लिए 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का 10 साल का ठेका मिला है। कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा, प्रतिस्पर्धी वैश्विक बोली के जरिये यह ठेका हासिल किया गया। पवन हंस इसके तहत ओएनजीसी के अपतटीय परिचालन के लिए चार एचएएल निर्मित ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर तैनात करेगा।

ONGC ने इन अत्याधुनिक भारत निर्मित हेलीकॉप्टर को उपलब्ध कराने के लिए पवन हंस को ठेका देने से जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है। पवन हंस लिमिटेड ने कहा, ‘‘एचएएल के नए हेलीकॉप्टर अगले साल अपतटीय सेवा (चालक दल की आवाजाही) में तैनात किए जाएंगे। 2,141 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का यह ठेका 10 साल की अवधि के लिए दिया गया है।’’

स्वदेशी रूप से निर्मित ध्रुव एनजी उन्नत लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) एमके III का सिविल वेरिएंट है, जिसका उपयोग फिलहाल भारतीय रक्षा बलों द्वारा किया जा रहा है। पवन हंस ने कहा कि इन सैन्य हेलीकॉप्टरों का एक ट्रैक रिकॉर्ड दमदार है। आज तक 335 से अधिक हेलीकॉप्टर ऑपरेशन में हैं, जिन्होंने 375,000 से ज्यादा कम्युलेटिव संचयी उड़ान घंटे दर्ज किए हैं। पवन हंस के पास 46 हेलीकॉप्टरों का बेड़ा है जो तेल और गैस अन्वेषण, पुलिस और अर्धसैनिक बलों, उपयोगिता क्षेत्र और दूरदराज के क्षेत्रों और पहाड़ी इलाकों में हवाई संपर्क उपलब्ध कराते हैं।

Advertisement
First Published - December 18, 2024 | 2:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement