facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Petroleum Exports: रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात बढ़ा

Advertisement

रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात में 12.7% की वृद्धि, अक्टूबर में कमाई 3.3 अरब डॉलर

Last Updated- November 21, 2024 | 10:09 PM IST
Petroleum Exports

प्रमुख विदेशी बाजारों में मांग के कारण रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात में वृद्धि जारी है। पेट्रोलियम प्लानिंग ऐंड एनॉलिसिस सेल (पीपीएसी) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर में निर्यात 12.7 प्रतिशत बढ़ा है। इस महीने में रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात बढ़कर 51 लाख टन हो गया है, जिससे भारत के निर्यातकों की 3.3 अरब डॉलर कमाई हुई है।

वित्त वर्ष 2025 के शुरुआती 7 महीनों में इस श्रेणी में निर्यात 4.2 प्रतिशत बढ़कर 368 लाख टन रहा है। पेटकोक, पेट्रोल और विमान ईंधन के निर्यात में वृद्धि के कारण ऐसा हुआ है। इन आंकड़ों से नीति निर्धारकों को राहत मिलेगी, जो अधिक आपूर्ति, चीन को आपूर्ति घटने व अन्य वजहों से 2024 के आखिरी महीनों में निर्यात में गिरावट की उम्मीद कर रहे थे।

पेट्रोलियम निर्यात करने वाले देशों (ओपेक) द्वारा उत्पादन में कटौती जारी रखने के बावजूद वैश्विक आपूर्ति बढ़ी है। पिछले सप्ताह इंटरनैशनल एनर्जी एजेंसी ने कहा था कि तेल की वैश्विक आपूर्ति 2,90,000 बैरल प्रति दिन बढ़कर 1,029 लाख बैरल प्रति दिन हो गई, क्योंकि लीबियाई तेल के बाजार में वापस आने से कजाख और ईरानी आपूर्ति में कमी की भरपाई हो गई।

अक्टूबर में कच्चे तेल का आयात 4.27 प्रतिशत बढ़कर 195 लाख टन हो गया, जो अक्टूबर, 2023 में 187 लाख टन था। इससे पता चलता है कि आपूर्ति में कोई कमी नहीं है।

Advertisement
First Published - November 21, 2024 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement