facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिना भारी सब्सिडी के दौड़ने लगी EV ग्रोथ, क्या भारत तैयार है इलेक्ट्रिक भविष्य के लिए?

Advertisement

फेम-2 के मुकाबले अनुदान आधा, फिर भी बिक्री 3.4 गुना ज्यादा; ईवी बाजार के परिपक्व होने का संकेत

Last Updated- December 17, 2025 | 8:30 AM IST
After Hybrid, Yogi Govt extended sops to EV vehicles. Subsidy to continue till Oct 2027 EV Subsidy: उत्तर प्रदेश में हाइब्रिड के बाद इलेक्ट्रिक वाहन भी मिलेंगे कम दाम पर, योगी सरकार ने तीन साल के लिए बढ़ाई सब्सिडी

पीएम ईड्राइव योजना की बदौलत पहले साल 11.3 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल वितरित किए गए जबकि फेम दो की तुलना में इन वाहनों पर आधा अनुदान पेश किया गया। एनवायरनमेंट ऐंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) के ग्रीन फाइनैंस सेंटर की काउंसिल ऑफ एनर्जी ने मंगलवार को बताया कि यह बाजार सक्रियता से प्रणाली व्यापी समेकन की ओर निर्णायक बदलाव का संकेत है।

पीएम ईड्राइव में प्रति यूनिट मांग प्रोत्साहन को घटाकर आधा 5,000 रुपये किलोवॉट कर दिया गया है। इसके बावजूद पीएम ईड्राइव ने फेम दो की तुलना में 3.4 गुना उच्च सालाना बिक्री की। कम सब्सिडी के बावजूद इन वाहनों की ज्यादा बिक्री यह दर्शाती है कि ईवी वाहनों का बाजार बढ़ रहा है, मजबूत हो रहा है और अर्थव्यवस्था में दीर्घकालिक एकीकरण के लिए तैयार है।

जीडीपी में भारत के वाहन क्षेत्र का योगदान 7.1 प्रतिशत है और इस क्षेत्र में 3 करोड़ से अधिक लोग काम करते हैं। ईवी की बिक्री वित्त वर्ष 20 के बाद से 15 गुना बढ़ गई है। वित्त वर्ष 20 में ईवी वाहनों की बिक्री 2,000 इकाइयों से कुछ अधिक थी और यह वित्त वर्ष 25 में बढ़कर 19.6 लाख हो गई थी। लिहाजा वाहनों की कुल बिक्री में ईवी की दायरा बढ़कर 7.49 प्रतिशत हो गया।

सीईईडब्लूय-जीएफसी के अध्ययन ‘भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी परिवर्तन का संचालन : बाजार की गतिशीलता से नीतिगत बदलाव’ में राष्ट्रीय स्तर पर इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के रुझानों का आकलन किया गया है और फेम 2 (वित्त वर्ष 2020- वित्त वर्ष 2024) और पीएम ईड्राइव (वित्त वर्ष 2025-वित्त वर्ष 2028) के प्रदर्शन की तुलना की गई है। फेम दो भारत के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार को स्थापित करने में महत्त्वपूर्ण था जबकि पीएम ई ड्राइव उसी आधार पर आगे बढ़ते हुए इसे अधिक कुशलतापूर्वक और स्थायी रूप से अपनाने का काम करता है।

Advertisement
First Published - December 17, 2025 | 8:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement