facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM मोदी ने किया दुनिया के सबसे बड़े हब ‘सूरत डायमंड बोर्स’ का उद्घाटन, कहा- पैदा होंगी और 1.5 लाख नौकरियां

Advertisement

PM मोदी ने कहा, ‘सूरत की भव्यता में एक और हीरा जुड़ गया है। हीरा कोई छोटा-मोटा नहीं बल्कि दुनिया का सबसे बेहतरीन हीरा है।'

Last Updated- December 17, 2023 | 3:20 PM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय हीरा और आभूषण कारोबार के लिए दुनिया का सबसे बड़ा और आधुनिक केंद्र ‘सूरत डायमंड बोर्स’ नए भारत की ताकत और संकल्प का प्रतीक है। मोदी ने सूरत के दौरे पर सूरत डायमंड बोर्स और शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया।

बाद में एक सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि सूरत का हीरा उद्योग आठ लाख लोगों को रोजगार दे रहा है और नए बोर्स से 1.5 लाख और नौकरियां पैदा होंगी। उन्होंने कहा, ‘‘सूरत की भव्यता में एक और हीरा जुड़ गया है। हीरा कोई छोटा-मोटा नहीं बल्कि दुनिया का सबसे बेहतरीन हीरा है। इस हीरे की चमक के आगे दुनिया की बड़ी-बड़ी इमारतें तक फीकी पड़ जाती हैं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘जब भी कोई दुनिया में इस डायमंड बोर्स की बात करेगा तो सूरत और भारत का जिक्र आएगा।’’ मोदी ने कहा कि सूरत डायमंड बोर्स भारतीय डिजाइन, डिजाइनर, सामग्री और अवधारणा की क्षमता दिखाता है। उन्होंने कहा, ‘‘यह इमारत नए भारत की नयी ताकत और संकल्प का प्रतीक है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि सूरत हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा मिला है। दुनिया के सबसे बड़े कार्यालय परिसर वाली सूरत डायमंड बोर्स (SDB) इमारत 67 लाख वर्ग फुट से अधिक के क्षेत्र में फैली है और सूरत शहर के समीप खजोद गांव में स्थित है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह कच्चे और पॉलिश किए गए हीरों के साथ-साथ आभूषणों के व्यापार का एक वैश्विक केंद्र होगा।

Also Read: हीरे की चमक से चकाचौंध मायानगरी, 17 दिसंबर को PM मोदी करेंगे दुनिया के सबसे बड़े डॉयमंड हब का उद्घाटन

बयान में कहा गया है कि इसमें आयात और निर्यात के लिए एक अत्याधुनिक ‘सीमा शुल्क मंजूरी गृह’, खुदरा आभूषण व्यवसाय के लिए आभूषण मॉल और अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग की सुविधा होगी।

SDB के मीडिया संयोजक दिनेश नवादिया ने हाल में एक बयान में कहा था कि मुंबई के हीरा व्यापारी समेत कई हीरा व्यापारियों ने पहले ही अपने कार्यालयों का कब्जा ले लिया था जो नीलामी के बाद प्रबंधन ने आवंटित किए थे।

SDB ‘डायमंड रिसर्च एंड मर्केंटाइल (ड्रीम) सिटी’ का हिस्सा है। गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने फरवरी 2015 में एसडीबी और ड्रीम सिटी परियोजना की नींव रखी थी।

एक विज्ञप्ति के अनुसार, SDB अब दुनिया का सबसे बड़ा कार्यालय भवन है जिसमें करीब 4,500 हीरा व्यापार कार्यालय हैं। यह विशाल इमारत ड्रीम सिटी के भीतर 35.54 एकड़ जमीन पर बनी है जिसमें 300 वर्ग फुट से लेकर एक लाख वर्ग फुट तक के कार्यालयों के साथ 15 मंजिल वाले नौ टावर हैं।

Advertisement
First Published - December 17, 2023 | 3:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement