facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Port Operations: भारतीय बंदरगाहों में जहाजों का टर्नअराउंड समय 9% घटकर 48 घंटे हुआ

Advertisement

Port Operations: माल लादने और उतारने में लगने वाला समय कम हुआ

Last Updated- May 01, 2024 | 10:15 PM IST
Protest against proposed Wadhawan port begins in Palghar, PM Modi will lay the foundation stone of the project worth more than Rs 7600 crore पालघर में प्रस्तावित वधावन बंदरगार का विरोध शुरू, 7600 करोड़ से ज्यादा की परियोजना की PM मोदी रखेंगे नींव

देश के प्रमुख बंदरगाहों में जहाजों का टर्न अराउंड समय 9 फीसदी घटकर 48 घंटे (2 दिन) हो गया है। टर्न अराउंड समय में जहाज से माल उतार कर और माल लादकर जहाज को आगे के समुद्री सफर के लिए तैयार करने की प्रक्रिया शामिल होती है। बीते वर्ष यह अवधि 52.9 घंटे थी।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘वित्त वर्ष 24 में प्रमुख बंदरगाहों पर आगमन तेज होने के कारण सामान लादने की क्षमता में इजाफा हुआ। इस अवधि में प्रमुख बंदरगाहों पर कुल ट्रैफिक 4.5 फीसदी बढ़कर 81.9 करोड़ टन हुआ।’

केंद्र सरकार के पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अधीन प्रमुख बंदरगाह हैं जबकि गैर प्रमुख बंदरगाह राज्य सरकारों और निजी कंपनियों के पास हैं। पोत परिवहन मंत्रालय के अनुसार बीते वित्त वर्ष में बर्थ पर प्रत्येक जहाज का प्रति दिन का औसत उत्पादन 7.5 फीसदी बढ़कर 18,925 टन हो गया।

प्रमुख बंदरगाहों की जहाजों को संचालन करने की क्षमता 6.32 फीसदी बढ़कर 23,240 जहाज हो गई।ईवाई के इनवेस्टमेंट बैंकिंग पार्टनर (पत्तन एवं पोत परिवहन ) सुशी एस श्यामल ने बताया, ‘बंदरगाहों ने नई तकनीक और उन्नत क्रेन में निवेश किया है।

इससे बंदरगाह प्रति घंटे अधिक कार्य कर सकते हैं। प्रमुख बंदरगाहों पर निगरानी और ट्रैकिंग सिस्टम लगाए गए हैं और इनसे वास्तविक समय के आधार पर आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं। इससे संचालन दक्षता और प्रक्रिया बेहतर हुई। डिजिटल सेवाएं जैसे सागर सेतु मोबाइल ऐप के माध्यम से बंदरगाह की वास्तविक समय के आधार पर संचालन और निगरानी की सुविधा प्राप्त होती है।

इसके अलावा कई सुधार लागू किए गए हैं। जैसे बंदरगाह पर विभिन्न मंजूरियों के लिए पेपरलेस प्रक्रिया, सीमा शुल्क विभाग का फेसलेस मूल्यांकन, ई वे बिल के उपबंध आदि लागू करना।’ प्रमुख बंदरगाहों पर 2023-24 में जहाजों की प्री बर्थिंग डिटेंशन 31फीसदी घटकर 5.91 घंटे हो गई जबकि यह पहले 8.53 घंटे थी।

Advertisement
First Published - May 1, 2024 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement