facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Samsung कर्मियों के साथ समझौते को तैयार, पर …

Advertisement

Samsung इंडिया प्रबंधन ने संकेत दिया है कि वह श्रम विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में कर्मचारियों के साथ बैठकर बैठक करना चाहता है।

Last Updated- September 27, 2024 | 10:25 PM IST
Samsung IPO

सैमसंग इंडिया ने आज कहा कि वह श्रीपेरंबदूर इकाई में हड़ताल कर रहे कर्मचारियों के साथ दीर्घकालिक वेतन समझौता करना चाहती है। अलबत्ता कंपनी ने यह स्पष्ट किया कि वह केवल अपने कर्मचारियों के साथ बातचीत करेगी, किसी तीसरे पक्ष, सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) के नेताओं के साथ नहीं।

सूत्रों के अनुसार इस चर्चा में सबसे बड़ी रुकावट यह बात है कि सैमसंग इंडिया वर्कर्स यूनियन (एसआईडब्ल्यूयू) के अध्यक्ष ई. मुतुकुमार सीटू के वरिष्ठ नेता हैं न कि कंपनी के कर्मचारी। हड़ताल के 19वें दिन में प्रवेश करने पर मद्रास उच्च न्यायालय और कांचीपुरम जिला अदालत में सैमसंग इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील आनंद गोपालन ने कहा, ‘प्रबंधन ने कर्मचारियों के साथ दीर्घकालिक वेतन समझौता करने की अपनी इच्छा जता दी है। हालांकि सैमसंग इंडिया प्रबंधन केवल अपने कर्मचारियों के साथ बातचीत करेगा, किसी तीसरे पक्ष के साथ नहीं।’

सैमसंग इंडिया प्रबंधन ने संकेत दिया है कि वह श्रम विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में कर्मचारियों के साथ बैठकर बैठक करना चाहता है। गोपालन ने कहा, ‘मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि मौजूदा हड़ताल अवैध है और कर्मचारियों की मांगों के संबंध में समझौता प्रक्रिया जारी है। कर्मचारी संघ आज तक पंजीकृत नहीं है। ऐसी परिस्थितियों में सैमसंग इंडिया के प्रबंधन का हड़ताली कर्मचारियों पर उचित कार्रवाई करना तर्क संगत है।’

उन्होंने कहा कि प्रबंधन ने अब भी धैर्य रखा है और विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए कर्मचारियों से सीधे बातचीत करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि सैमसंग देश के सभी कानूनों और नियमों का अनुपालन करती है।

Advertisement
First Published - September 27, 2024 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement