facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दवा, अन्य उद्योगों में इस्तेमाल होने वाले प्रमुख रसायनों के लिए PLI योजना लाने की तैयारी

Advertisement
Last Updated- May 26, 2023 | 4:36 PM IST
Preparing to bring PLI scheme for major chemicals used in medicine, other industries
PTI

रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को कहा कि दवा और अन्य उद्योगों में इस्तेमाल होने वाले प्रमुख रसायनों के लिए उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (PLI) योजना लाने की योजना है। उन्होंने दवा-चिकित्सा उपकरण उद्योग से सस्ती दरों पर गुणवत्ता वाले उत्पादों के विनिर्माण पर ध्यान केंद्रित करने को कहा, ताकि वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा की जा सके।

मांडविया ने दवा और चिकित्सा उपकरण क्षेत्र पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ‘गरीब-किसान की समर्थक है, लेकिन उद्योग के अनुकूल भी है।’ उन्होंने साथ ही जोड़ा कि सभी नीतियों को उद्योग और अन्य संबंधित पक्षों के साथ व्यापक परामर्श के बाद तैयार किया जा रहा है।

मांडविया ने कहा कि भारत ‘दुनिया की फार्मेसी’ है और उद्योग को नेतृत्व की स्थिति को बनाए रखने के लिए दुनिया भर में हो रहे बदलाव के बारे में जागरूक रहने तथा नवाचारों पर ध्यान देने की जरूरत है।

Advertisement
First Published - May 26, 2023 | 4:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement