facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FDI नीति में सुधार की तैयारी, DPIIT ने उद्योग और विशेषज्ञों से मांगे सुझाव

Advertisement

सरकार FDI नीति को और उदार बनाने और एमएसएमई में निवेश बढ़ाने के उपाय तलाश रही है। न्यूनतम पूंजीकरण, स्वामित्व मानदंड और डाउनस्ट्रीम निवेश जैसे मुद्दों पर चर्चा।

Last Updated- January 09, 2025 | 11:01 PM IST
Market dynamics changed, foreign capital attracted towards America बाजार की चाल बदली, विदेशी पूंजी अमेरिका की ओर आकर्षित

प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नीति में किसी भी तरह की समस्या दूर करने के प्रयास में उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने उद्योग संगठनों, विधि विश्लेषकों और नियामकीय प्रतिनिधियों से सुझाव मांगे हैं। बुधवार को आयोजित बैठक में विभाग ने उद्योग संगठनों- सीआईआई, फिक्की, एसोचैम -और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और देश में आने वाले निवेश से जुड़े मानकों पर चर्चा की।

बैठक में मौजूद एक कानूनी विश्लेषक ने बताया, ‘सरकार ने उन क्षेत्रों के बारे में सुझाव मांगे हैं जहां एफडीआई नीति को और उदार बनाया जा सकता है। उन स्थितियों पर भी सुझाव मांगे गए हैं जहां स्पष्टता की आवश्यकता है। चर्चा में न्यूनतम पूंजीकरण मानदंड, लाभकारी स्वामित्व निर्धारण मानदंड और डाउनस्ट्रीम निवेश शामिल थे।’

उद्योग संगठन और विधि विश्लेषक इस बारे में अगले दो-तीन दिन में अपने जवाब सौंपेंगे कि मानकों को आसान कैसे बनाया जाए। घटनाक्रम से अवगत लोगों का कहना है कि सरकार देश में ज्यादा एफडीआई आकर्षित करने और एमएसएमई में निवेश बढ़ाने के उपाय तलाश रही है।

कानूनी विशेषज्ञों ने कहा कि अधिकारियों ने प्रेस नोट 3 के मुद्दों पर भी चर्चा की जिसके तहत सीमावर्ती देशों से निवेश की जांच की जाती है। डीपीआईआईटी के आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन वर्षों में एफडीआई इक्विटी प्रवाह में गिरावट आई है। वित्त वर्ष 2021 में निवेश 4.42 लाख करोड़ रुपये की ऊंचाई पर पहुंच गया और तब से इसमें गिरावट जारी है। वित्त वर्ष 2024 में यह 3.67 लाख करोड़ रुपये था।

डीपीआईआईटी से इस बारे में और स्पष्टता मांगी गई है कि विदेशी स्वामित्व वाली और नियंत्रित कंपनी (एफओसीसी) क्या कर सकती है और क्या नहीं। कानूनी विशेषज्ञों ने कौशल आधारित गेमिंग उद्योग में भी एफडीआई को लेकर स्पष्टता की मांग की।

Advertisement
First Published - January 9, 2025 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement