facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ransomware ने C-Edge Technologies को निशाना बनाया, 300 से ज्यादा बैंक हुए ऑफलाइन

Advertisement

NPCI ने कहा, "300 छोटे भारतीय स्थानीय बैंकों के ग्राहक पेमेंट सिस्टम्स के अस्थायी रूप से बंद होने के कारण बैंक पेमैंट सिस्टम का उपयोग नहीं कर सकेंगे।"

Last Updated- August 01, 2024 | 9:06 AM IST
ransomeware attack
Representatve Image

Ransomware Attack ने एक टेक्नोलॉजी सर्विस प्रोवाइडर को निशाना बनाया, जिससे लगभग 300 छोटे भारतीय स्थानीय बैंकों के पेमेंट सिस्टम्स को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार, इस तकनीकी समस्या का प्रभाव सहकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों पर पड़ा है, जो SBI और TCS के संयुक्त उद्यम C-Edge Technologies पर निर्भर हैं। हालांकि, अन्य बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं।

इस वायरस अटैक से C-Edge Technologies प्रभावित हुई, जो देशभर के छोटे बैंकों को बैंकिंग टेक्नोलॉजी सिस्टम्स उपलब्ध कराती है।

C-Edge Technologies ने टिप्पणी के लिए भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं दिया।

देश की बैंकिंग और भुगतान प्रणाली की नियामक Reserve Bank of India ने भी न्यूज एजेंसी Reuters के टिप्पणी अनुरोध का जवाब नहीं दिया।

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने बुधवार देर शाम एक बयान में कहा, “C-Edge Technologies पर संभवतः रैनसमवेयर हमला हुआ है, जिससे उनके कुछ सिस्टम प्रभावित हुए हैं।”

यह भी पढ़ें: Q1 Results: टाटा स्टील का लाभ 51.4% बढ़ा, जानिए अंबुजा सीमेंट्स, अदाणी पावर, ज़ी एंटरटेनमेंट समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट

साथ ही सूचना दी कि उसने “C-Edge Technologies को अस्थायी रूप से अपनी रिटेल भुगतान प्रणाली से अलग कर दिया है।”

NPCI ने कहा, “300 छोटे भारतीय स्थानीय बैंकों के ग्राहक पेमेंट सिस्टम्स के अस्थायी रूप से बंद होने के कारण बैंक पेमैंट सिस्टम का उपयोग नहीं कर सकेंगे।”

नियामक प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, लगभग 300 छोटे बैंकों को देश के व्यापक पेमेंट नेटवर्क से अलग कर दिया गया है ताकि किसी व्यापक असर से बचा जा सके।

रिपोर्ट के मुताबिक, “इनमें से ज्यादातर छोटे बैंक हैं और देश की पेमैंट सिस्टम वॉल्यूम का केवल 0.5 प्रतिशत प्रभावित होगा।”

भारत में लगभग 1,500 कॉपरेटिव और रीजनल बैंक हैं जिनकी ज्यादातर संचालन बड़े शहरों के बाहर होता है। इन बैंकों में से कुछ पर ही असर पड़ा है।

NPCI एक ऑडिट कर रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह अटैक और ज्यादा फैल न सके। बैंकिंग इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि RBI और Indian cyber authorities ने पिछले कुछ हफ्तों में Indian बैंकों को संभावित साइबर अटैक के बारे में चेतावनी दी है।

 

Advertisement
First Published - August 1, 2024 | 7:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement