facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिलायंस कंज्यूमर ने उद्यम्स एग्रो फूड्स में हासिल की बहुलांश हिस्सेदारी

Advertisement

यह सौदा संयुक्त उद्यम के रूप में किया गया है, जिसमें आरसीपीएल के पास बहुलांश हिस्सेदारी होगी, जबकि उद्यम्स के मौजूदा प्रमोटर्स के पास अल्पांश हिस्सेदारी बनी रहेगी

Last Updated- December 19, 2025 | 9:57 AM IST
Reliance
Representational Image

रिलायंस इंडस्ट्रीज की एफएमसीजी इकाई रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने उद्यम्स एग्रो फूड्स में बहुलांश हिस्सेदारी के अधिग्रहण का ऐलान किया है। हालांकि, इस सौदे की वित्तीय शर्तों का खुलासा नहीं किया गया है। यह सौदा संयुक्त उद्यम (Joint Venture) के रूप में किया गया है, जिसमें आरसीपीएल के पास बहुलांश हिस्सेदारी होगी, जबकि उद्यम्स के मौजूदा प्रमोटर्स के पास अल्पांश हिस्सेदारी बनी रहेगी।

आरसीपीएल ने कहा कि यह अधिग्रहण भारत की विरासत और पारंपरिक ब्रांडों को बढ़ावा देने की उसकी रणनीति को और मजबूत करता है। कंपनी का कहना है कि यह संयुक्त उद्यम देशभर के उपभोक्ताओं को ‘किफायती कीमतों पर वैश्विक गुणवत्ता’ वाले उत्पाद उपलब्ध कराने के उसके प्रयासों को आगे बढ़ाएगा।

इस अधिग्रहण के साथ रिलायंस कंज्यूमर की मुख्य आहार (स्टेपल फूड्स) श्रेणी में मौजूदगी और मजबूत होगी। साथ ही, यह कंपनी को टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, आईडी फ्रेश फूड्स और ओरल के एमटीआर जैसी कंपनियों के साथ सीधे मुकाबले में ले आता है, खासकर इडली बैटर और अन्य पारंपरिक खाद्य उत्पादों के सेगमेंट में।

आरसीपीएल के निदेशक टी कृष्णकुमार ने कहा कि उद्यम ऐसा ब्रांड है जिसे किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। यह दशकों से उपभोक्ताओं को स्वस्थ भोजन के विकल्प प्रदान करता आ रहा है और तमिलनाडु की समृद्ध खाद्य विरासत का प्रतीक है। यह संयुक्त उद्यम ब्रांडेड स्टेपल फूड कैटेगरी में आरसीपीएल की स्थिति को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि हमें भरोसा है कि उद्यम जल्द ही एक राष्ट्रीय ब्रांड बनेगा और पूरे भारत में उसी तरह भरोसा हासिल करेगा, जैसा उसने वर्षों से तमिलनाडु में किया है।

उद्यम्स एग्रो फूड्स अपने प्रमुख ब्रांड ‘उद्यम’ के तहत काम करती है और तीन दशकों से अधिक समय से बाजार में मौजूद है। तमिलनाडु में इसकी मजबूत पकड़ है और यह चावल, मसाले, स्नैक्स और इडली बैटर सहित कई खाद्य श्रेणियों में सक्रिय है, जिसे राज्यभर में मजबूत वितरण नेटवर्क का समर्थन प्राप्त है।

Advertisement
First Published - December 19, 2025 | 9:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement