facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फार्मा इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों ने जनेरिक के साथ दवाओं के ब्रांड नाम लिखने की भी मांगी अनुमति

Advertisement

चिकित्सकों और उद्योग जगत ने सुझाव दिया है कि नुस्खे में दवाओं के जनेरिक नाम लिखने के साथ-साथ ब्रांड नाम का भी उल्लेख किया जाना चाहिए

Last Updated- August 21, 2023 | 10:00 PM IST
Govt meets pharma industry, doctors to discuss NMC guidelines

राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद (NMC) के हालिया नियमन को लेकर फार्मा उद्योग के प्रतिनि​धियों और चिकित्सकों ने आज दिल्ली में केंद्र सरकार के वरिष्ठ अ​धिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने दवाओं के जनेरिक नाम के साथ-साथ दवाओं के ब्रांड लिखने की अनुमति देने की मांग की। घटनाक्रम से वाकिफ सूत्र ने इसकी जानकारी दी।

सरकारी अ​धिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक चली बैठक में चिकित्सकों के शीर्ष निकाय इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के प्रतिनिधियों, फार्मा लॉबी समूह इंडियन फार्मा अलायंस के सदस्यों ने राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद (NMC) द्वारा जारी नए नियमन पर चर्चा की। एनएमसी ने चिकित्सकों के लिए केवल जनेरिक दवाएं लिखना अनिवार्य कर दिया है। आईएमए के एक वरिष्ठ अ​धिकारी ने कहा कि बैठक सार्थक रही और सरकार ने सुझावों पर ध्यान दिया है।

 

P। ऐसा नहीं होने से उपचार चिकित्सकों के हाथों से निकलकर दवा विक्रेताओं के पास चला जाएगा। हालांकि अभी यह देखना होगा कि उद्योग की प्रतिक्रिया के बाद एनएमसी अपने दिशानिर्देश में संशोधन करता है या नहीं।

दिलचस्प है कि दवा विक्रेता संघ भी इस निर्णय से खुश नहीं है। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स ऐंड ड्रगिस्ट्स के महा​सचिव राजीव सिंघल ने कहा कि जनेरिक दवाओं के मामले में सरकार के हालिया निर्णय से भविष्य में बड़ी कंपनियों का एका​धिकार हो सकता है। दवाओं की गुणवत्ता पर भी असर पड़ सकता है।

Advertisement
First Published - August 21, 2023 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement