facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय रिजर्व बैंक ने ARC को ईमानदारी और नैतिक आचरण पर ध्यान देने का निर्देश दिया

Advertisement

रिजर्व बैंक के बयान के मुताबिक डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जानकीरमन ने ईमानदारी और नैतिक आचरण की संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए इन चिंताओं पर प्रकाश डाला।

Last Updated- May 17, 2024 | 11:59 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने संपत्ति पुनर्गठन कंपनियों (एआरसी) के कामकाज को लेकर कुछ पर्यवेक्षण संबंधी चिंताएं जताई हैं। पर्यवेक्षी कार्यों के तहत एआरसी के साथ एक दिन तक चली बैठक के दौरान रिजर्व बैंक ने यह सामने रखा है।

रिजर्व बैंक के बयान के मुताबिक डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जानकीरमन ने ईमानदारी और नैतिक आचरण की संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए इन चिंताओं पर प्रकाश डाला। बयान में कहा गया है, ‘अपने संबोधन में स्वामीनाथन ने ईमानदारी और नैतिक आचरण की संस्कृति विकसित करने के लिए सही संप्रेषण पर जोर दिया। उन्होंने एआरसी के कामकाज में कुछ पर्यवेक्षी चिंताओं पर जोर दिया।’

डिप्टी गवर्नर ने एआरसी से विनियमन के साथ अनुपालन में नियमन के पालन का अनुरोध करते हुए कहा कि नियमन के शब्दों के साथ उसकी भावना का भी अनुपालन होना चाहिए। रिजर्व बैंक ने बयान में कहा है, ‘बोर्डों को जोखिम प्रबंधन,अनुपालन और आंतरिक ऑडिट जैसे कार्यों को उचित महत्त्व देना चाहिए। इन कामों से जोखिम की पहचान करने, उन्हें कम करने, कानून व विनियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने में मदद मिलने के साथ ही संगठन की प्रतिष्ठा सुरक्षित होती है।’

एक अन्य डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव ने कहा कि बेहतर प्रशासन से एक शानदार कारोबारी मॉडल तैयार करने में एआरसी की मजबूत नींव तैयार होती है। राव ने कहा, ‘इस संबंध में काफी हद तक जिम्मेदारी एआरसी के बोर्डों और शीर्ष पदाधिकारियों पर है। उन्हें इन सिद्धांतों के आधार पर एक मजबूत और संस्थागत संस्कृति विकसित करनी होगी।’

राव ने रिकवरी प्रक्रिया में दायित्वपूर्ण आचरण की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि एआरसी को पारदर्शी और गैर भेदभाव वाली गतिविधियां अपनानी चाहिए। यह सम्मेलन मुंबई में आयोजित किया गया, जिसमें एआरसी के डायरेक्टर और एमडी व सीईओ शामिल हुए।

इस कॉन्फ्रेंस में सभी 27 एआरसी के करीब 80 हिस्सेदारों ने हिस्सा लिया, जिसमें डिप्टी गवर्नरों ने हिस्सेदारों को संबोधित किया। बैठक में डिप्टी गवर्नरों के अलावा कार्यकारी निदेशक एससी मुर्मू, सौरभ सिन्हा, जेके दास और रोहित जैन के साथ कुछ अन्य अधिकारी भी शामिल हुए, जो रिजर्व बैंक के नियमन व पर्यवेक्षण विभाग से जुड़े हुए हैं।

Advertisement
First Published - May 17, 2024 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement