facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बाहर खाना होगा 30% तक महंगा! तेल और गैस की कीमतों में उछाल से रेस्तरां बढ़ाएंगे दाम

Advertisement

ईंधन और कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के कारण रेस्तरां अगले महीने से खाने के दाम 30% तक बढ़ा सकते हैं, जिससे बाहर खाना महंगा हो जाएगा

Last Updated- March 10, 2026 | 10:41 PM IST
Restaurant
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

तेल की कीमतों में अस्थिरता के कारण कच्चे माल की लागत बढ़ जाने से बाहर खाना महंगा हो जाने की संभावना है और रेस्तरां लागत का बोझ उपभोक्ताओं पर डाल सकते हैं। हालांकि अभी वे अपने रसोईघरों को चालू रखने के लिए जरूरी वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडरों की कमी की तत्काल चुनौती से निपट रहे हैं। उद्योग के अधिकारियों ने कहा कि कई रेस्तरां अगले महीने तक कीमतों में 20 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि की तैयारी कर रहे हैं, जो कि जून-जुलाई में होने वाली मूल्य वृद्धि के सामान्य दौर से पहले ही हो जाएगी।

वाउ! मोमो के सह-संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी सागर दरयानी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘आम तौर पर रेस्तरां जुलाई के आसपास कीमतों में संशोधन करते हैं, लेकिन मौजूदा संकट की वजह से हम अप्रैल की शुरुआत में ही ये बढ़ोतरी कर सकते हैं।’

देश का आतिथ्य-सत्कार उद्योग वाणिज्यिक एलपीजी का बड़ा उपभोक्ता है। पश्चिम एशिया में संकट के कारण वैश्विक ईंधन लागत में वृद्धि हो गई है। इसके बाद इस महीने की शुरुआत में ही वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडरों की कीमतों में 115 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी। इससे दिल्ली जैसे स्थानों पर दाम 1,883 रुपये प्रति सिलिंडर तक पहुंच गए। इस बात की संभावना नहीं है कि कच्चे माल की बढ़ती लागत का पूरा बोझ उद्योग उठा लेगा और इसलिए इसे उपभोक्ताओं पर डाल दिया जाएगा।

एक रेस्तरां मालिक ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर कहा, ‘इस वृद्धि के बावजूद सिलिंडरों की लागत 30 प्रतिशत तक और बढ़ने के आसार हैं। कच्चे माल की कीमतें भी बढ़ेंगी। हम इन कीमतों को वहन करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अपने सामने काम बंद होने के हालात को देखते हुए हमें लागत का बोझ ग्राहकों पर डालना पड़ सकता है।’

एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने भी कहा, ‘लागत निश्चित रूप से बढ़ने वाली है। हमें देखना होगा कि हम कितनी लागत उठा सकते हैं।’ बाजार के जानकारों ने कहा कि रेस्तरां बड़ी चोट के लिए तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि पैकेजिंग सामग्री की लागत भी बढ़ने के आसार हैं।

Advertisement
First Published - March 10, 2026 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement