facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जनवरी-मार्च तिमाही में होटल उद्योग के प्रति कमरा राजस्व में 11% की बढ़ोतरी: JLL

Advertisement

चेन्नई ने जनवरी-मार्च में प्रति उपलब्ध कमरा राजस्व में 21.7 प्रतिशत की सबसे मजबूत वृद्धि दर्ज की।

Last Updated- May 22, 2024 | 4:59 PM IST
Hotel sector
Representative Image

भारत के होटल उद्योग के लिए इस साल की जनवरी-मार्च तिमाही अच्छी रही है। कारोबारी तथा छुट्टियां बिताने के स्थलों दोनों पर मजबूत मांग के चलते तिमाही के दौरान होटल उद्योग के प्रति कमरा राजस्व में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

रियल एस्टेट सलाहकार जेएलएल इंडिया ने बुधवार को एक बयान में कहा कि आतिथ्य क्षेत्र में सालाना आधार पर औसत दैनिक दर (एडीआर) में 8.5 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जिसके परिणामस्वरूप प्रति उपलब्ध कमरा राजस्व (रेवपीएआर) में 11.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

चेन्नई ने जनवरी-मार्च में प्रति उपलब्ध कमरा राजस्व में 21.7 प्रतिशत की सबसे मजबूत वृद्धि दर्ज की।

जेएलएल इंडिया के अनुसार, ‘‘ इस वृद्धि में योगदान देने वाले प्रमुख कारकों में कॉरपोरेट यात्रा, शादी और बैठकें, सम्मेलन, प्रदर्शनियों (एमआईसीई) आदि की मांग में वृद्धि शामिल है।’’ वर्ष 2024 की पहली तिमाही में व्यवसायिक और अवकाश दोनों स्थलों में होटल के कमरों की मजबूत मांग देखी गई। प्रमुख व्यावसायिक बाजारों में कमरे भरे होने की दर औसतन 70 प्रतिशत करीब रही।

Advertisement
First Published - May 22, 2024 | 4:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement