facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

छावा vs कांतारा… किसने जीती IMDB की रेस? आंकड़े कर देंगे हैरान

Advertisement

आईएमडीबी की टॉप लिस्ट में ‘सैयारा’ और ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ नंबर-1, महावतार नरसिम्हा ने रचा इतिहास

Last Updated- December 11, 2025 | 8:49 AM IST
IMDB

बॉलीवुड के नए कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा अभिनीत यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘सैयारा’ और आर्यन खान के निर्देशन में बनी पहली वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ आईएमडीबी की साल की सर्वाधिक लोकप्रिय फिल्म और सीरीज सूची में पहले स्थान पर रही हैं। जेन जी को दीवाना बनाने वाली सैयारा के बाद दूसरे स्थान पर मध्य बजट की एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा रही। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस कमाई के मामले में उद्योग और विश्लेषकों को चौंका दिया था। आईएमडीबी सूची में जगह बनाने वाली यह पहली एनिमेटेड फिल्म भी बनी।

आईएमडीबी ने सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्मों और वेब सीरीज की सूची जारी करते हुए कहा कि यह रैंकिंग आईएमडीबी के 25 करोड़ से अधिक मासिक वैश्विक विजिटर के ‘पेज व्यू’ पर आधारित है, जिसमें दर्शक कौन सी फिल्म या सीरीज देखें, यह तय करने के लिए आईएमडीबी पर ही निर्भर रहते हैं। मैडोक फिल्म की फिल्म छावा जिसमें विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है, इस सूची में तीसरे नंबर पर है।

इस फिल्म ने देश में सितंबर तक कुल 693 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अक्टूबर में 735 करोड़ रुपये की कमाई के साथ छावा को पछाड़ने वाली ऋषभ शेट्टी की कांतारा: ए लिजेंड चैप्टर-1 चौथे स्थान पर आई है। सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज की श्रेणी में द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के बाद हिंदी भाषा की क्राइम थ्रिलर ब्लैक वारंट है। इनके बाद पाताला लोक सीजन2 तथा पंचायत सीजन4 का नंबर है। आईएमडीबी ने कहा कि सूची में शामिल 10 में से 7 वेब सीरीज क्राइम थ्रिलर हैं। इनमें भी छह या तो नए सीजन वाली हैं अथवा पुरानी फ्रैंचाइजी की अगली कड़ी।

Advertisement
First Published - December 11, 2025 | 8:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement