facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शॉपिंग मॉल क्षेत्र अगले 3-4 वर्षों में 35 प्रतिशत बढ़ेगा: Crisil Ratings

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया कि चालू वित्त वर्ष 2023-24 में मॉल मालिकों का राजस्व वैश्विक महामारी से पहले के स्तर से करीब 125 प्रतिशत अधिक होने का अनुमान है।

Last Updated- November 29, 2023 | 3:58 PM IST
People flee following shots fired at the luxury Siam Paragon shopping mall, in Bangkok

देश में शॉपिंग मॉल का क्षेत्र अगले तीन से चार वर्षों में 35 प्रतिशत बढ़ सकता है। साख निर्धारित करने वाली एजेंसी क्रिसिल रेटिंग ने शुक्रवार को यह बात कही।

एजेंसी की ओर से बुधवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष में खुदरा बिक्री में मजबूत सुधार से मॉल के क्षेत्र में वृद्धि को बढ़ावा मिला है।

खुदरा क्षेत्र में तीन से 3.5 करोड़ वर्ग फुट की वृद्धि होने की संभावना है, जो मौजूदा क्षेत्र का एक तिहाई है। विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में मांग के लचीलेपन के कारण खुदरा सुधार बरकरार रहने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में कहा गया कि मॉल और नई परिसंपत्तियों में निवेशकों की निरंतर रुचि से क्षेत्र वृद्धि को बढ़ावा मिलेगी। क्रिसिल रेटिंग्स के निदेशक आनंद कुलकर्णी ने रिपोर्ट में कहा कि मॉल में अगले तीन से चार वर्षों में 20,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘‘इतनी बड़ी संख्या में बढ़ोतरी के दो कारण हैं। सबसे पहले नई आपूर्ति पर काम फिर से शुरू करना जो वैश्विक महामारी के दौरान रुक गई थी। दूसरा मॉल में मजबूत खुदरा बिक्री और उसके बाद मॉल मालिकों का मजबूत परिचालन प्रदर्शन।’’

रिपोर्ट में कहा गया कि चालू वित्त वर्ष 2023-24 में मॉल मालिकों का राजस्व वैश्विक महामारी से पहले के स्तर से करीब 125 प्रतिशत अधिक होने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - November 29, 2023 | 3:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement