facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Smartphone market: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में सुस्ती, जनवरी में निर्यात 9.7% गिरा

Advertisement

कमजोर उपभोक्ता मांग और अधिशेष विनिर्माण से बाजार प्रभावित, ऐपल और ओप्पो की बढ़त जारी

Last Updated- March 05, 2025 | 10:37 PM IST
Smartphone exports

भारतीय स्मार्टफोन बाजार सुस्ती का शिकार हो सकता है। इस साल जनवरी के दौरान निर्यात में सालाना हिसाब से 9.7 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। आईडीसी के अनुसार 2025 के पहले महीने में कुल 1.11 करोड़ स्मार्टफोन ही निर्यात किए गए। आईडीसी ने कहा कि मध्यम और प्रीमियम श्रेणी में नए फोन लॉन्च होने के बावजूद उपभोक्ता मांग कमजोर रही, जिस कारण निर्यात में कमी दर्ज की गई है।

आईडीसी में वरिष्ठ विश्लेषक आदित्य रामपाल ने कहा, ‘इस साल के शुरू में मध्यम और प्रीमियम श्रेणी में कई फोन लॉन्च होने के बावजूद निर्यात में 9.7 प्रतिशत की गिरावट आई है। कमजोर उपभोक्ता मांग के बीच अधिशेष विनिर्माण के कारण फोन निर्यात के मामले में बाजार जनवरी 2024 के स्तर पर पहुंचने में नाकाम रहा।’

यह गिरावट 2024 की चौथी तिमाही की कमजोर वृद्धि के बाद आई है, जिस दौरान 3.6 करोड़ यूनिट शिपमेंट के साथ 3 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई थी। लेकिन बाजार गिरने के बावजूद ऐपल लगातार आगे बढ़ा है और इस कंपनी ने सालाना स्तर पर 11.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्शायी है जबकि ओप्पो ने 5.9 प्रतिशत की दर से गति पकड़ी। ऐपल 11.4 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पांच ब्रांड में बना हुआ है।

Advertisement
First Published - March 5, 2025 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement