facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में आधे A320 विमान अपडेटेड, DGCA ने दी जानकारी

Advertisement

DGCA के आंकड़ों के अनुसार, 338 प्रभावित विमानों में से 189 विमानों में अब तक अपडेट पूरा हो चुका है। सभी प्रभावित विमानों में यह अपडेट 30 नवंबर की सुबह 5:29 बजे तक पूरा कर दिया

Last Updated- November 29, 2025 | 1:01 PM IST
ATF Price
Representative Image

भारतीय एयरलाइनों के 338 A320 परिवार के विमानों में फ्लाइट कंट्रोल से जुड़े संभावित समस्या के कारण सॉफ्टवेयर अपडेट की जरूरत है। DGCA के डेटा के अनुसार, अब तक आधे से ज्यादा प्रभावित विमानों में यह अपडेट हो चुका है।

सूत्रों के अनुसार, इस समय किसी उड़ान को रद्द नहीं किया गया है, लेकिन कुछ फ्लाइट्स में 60 से 90 मिनट तक देरी हो रही है क्योंकि विमानों में आवश्यक सॉफ़्टवेयर अपडेट किया जा रहा है।

शुक्रवार को एयरबस ने बताया था कि तेज सौर विकिरण (Solar Radiation) के कारण कुछ A320 परिवार के विमानों में फ्लाइट कंट्रोल के लिए जरूरी डेटा भ्रष्ट हो सकता है। इसे ठीक करने के लिए सॉफ्टवेयर में बदलाव किए जाने हैं, जिसके चलते संचालन में कुछ व्यवधान हो सकता है।

Also Read: A320 सॉफ्टवेयर गड़बड़ी! इंडिगोएयर इंडिया के 350 से ज्यादा विमान वीकेंड पर रहेंगे प्रभावित

DGCA के आंकड़ों के अनुसार, 338 प्रभावित विमानों में से 189 विमानों में अब तक अपडेट पूरा हो चुका है। सभी प्रभावित विमानों में यह अपडेट 30 नवंबर की सुबह 5:29 बजे तक पूरा कर दिया जाएगा।

DGCA ने शनिवार को एयरलाइन कंपनियों को हवाई जहाजों में तुरंत सॉफ़्टवेयर अपडेट करने का निर्देश जारी किया। यह कदम एयरबस के ग्लोबल अलर्ट और यूरोपीय एविएशन सेफ्टी अथॉरिटी (EASA) के इमरजेंसी एयरवर्थनेस डायरेक्टिव के बाद उठाया गया है।

भारतीय एयरलाइनों में इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के A320 परिवार के विमान शामिल हैं, जिनमें A320 CEO और NEO, साथ ही A321 CEO और NEO शामिल हैं।

-भाषा इनपुट के साथ

Advertisement
First Published - November 29, 2025 | 1:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement