facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मसाला उद्योग वर्ष 2030 तक 10 अरब डॉलर एक्सपोर्ट के लिए नए बाजार तलाशेः पीयूष गोयल

Advertisement

गोयल ने कहा कि विदेशों में रहने वाले भारतीय मूल के 3.5 करोड़ से अधिक लोग मसाला व्यवसाय में बहुत अधिक मूल्य जोड़ सकते हैं।

Last Updated- September 17, 2023 | 10:02 AM IST
Piyush Goyal

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि मसाला उद्योग को वर्ष 2030 तक 10 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य तक पहुंचने के लिए नए बाजार तलाशने, मौजूदा बाजारों को मजबूत करने और मूल्यवर्धित उत्पादों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

गोयल ने ‘विश्व मसाला कांग्रेस 2023’ को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘वर्तमान में मसालों का हमारा कुल निर्यात चार अरब डॉलर का है। हमें कच्चे रूप में मसालों का निर्यात करने के बजाय मूल्यवर्धित उत्पादों पर ध्यान देना चाहिए। हमें नए बाजारों की खोज करके और मौजूदा बाजारों को मजबूत करके अधिक बाजार बनाने चाहिए। हमें मसाला क्षेत्र के लिए वर्ष 2030 तक 10 अरब डॉलर के निर्यात तक पहुंचने के लिए मूल्यवर्धित उत्पादों के लिए कारखाने बनाने पर विचार करना चाहिए।’’

यह भी पढ़ें : स्टील इंडस्ट्री को त्योहारी सीजन से दिख रही उम्मीद

उन्होंने कोविड महामारी के समय हल्दी की खपत में आई तेजी का जिक्र करते हुए कहा, “अगर हम मूल्यवर्धित उत्पाद विकसित करके अपनी सारी ऊर्जा हल्दी पर केंद्रित करें, तो अकेले हल्दी निर्यात ही दो अरब डॉलर तक पहुंचने की क्षमता रखता है।”

मंत्री ने उच्च गुणवत्ता और प्रीमियम मसाला उत्पादों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक ब्रांड या प्रमाणन के रूप में ‘भारत’ नाम रखे जाने का भी सुझाव दिया। इसके साथ ही गोयल ने कहा कि विदेशों में रहने वाले भारतीय मूल के 3.5 करोड़ से अधिक लोग मसाला व्यवसाय में बहुत अधिक मूल्य जोड़ सकते हैं।

उन्होंने कहा, “विदेशों में रहने वाले भारतीय प्रवासी अन्य समुदायों के बीच मसाला खपत बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। वे आपके ब्रांड एंबेसडर बन सकते हैं और उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना बाजार बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।”

Advertisement
First Published - September 17, 2023 | 10:00 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement