facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जेनको को लिस्ट करें राज्य: केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर

Advertisement

बिजली क्षेत्र में 22 लाख करोड़ निवेश की जरूरत, राज्यों से लाभदायक कंपनियों को शेयर बाजार में लिस्ट करने का अनुरोध: खट्टर

Last Updated- November 12, 2024 | 9:54 PM IST
CM Manohar Lal PC

देश के बिजली क्षेत्र में इस दशक में करीब 22 लाख करोड़ रुपये निवेश की जरूरत का हवाला देते हुए केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्यों से अपनी लाभ वाली इकाइयों को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराने का अनुरोध किया है।

खट्टर ने कहा, ‘जिन राज्यों की उत्पादन या वितरण कंपनियां बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं उन्हें एक्सचेंजों में सूचीबद्ध कराने पर विचार करना चाहिए। यहां तक कि बिजली वितरण कंपनियों की सूचीबद्धता पर भी विचार करना चाहिए।’ वह दिल्ली में आयोजित राज्य के बिजली मंत्रियों के सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि गुजरात और हरियाणा की बिजली इकाइयां इस पर विचार कर रही हैं। खट्टर ने कहा, ‘सबसे पहले पारेषण कंपनियों (ट्रांसको), उसके बाद उत्पादन कंपनियों (जेनको) को सूचीबद्ध कराने पर विचार किया जा सकता है। वितरण कंपनियों की वित्तीय सेहत सामान्यतया अच्छी नहीं है, ऐसे में राज्यों को पहले उनकी स्थिति सुधारने और उनकी रैंकिंग पर काम करना चाहिए और उसके बाद उनको शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराना चाहिए।’

मंत्री ने कहा कि बिजली पारेषण और वितरण परियोजना में भारी निवेश की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसके लिए बैंक व वित्तीय संस्थानों जैसे परंपरागत स्रोत हैं, वहीं राज्यों को अपने वित्तीय स्रोत को विस्तार देने की जरूरत है। मंत्री ने कहा कि उन्होंने डिस्कॉम की वित्तीय व्यावहारिकता के मसले पर विभिन्न राज्यों के साथ चर्चा की है।

खट्टर ने कहा, ‘वितरण कंपनियों का इस समय कुल कर्ज 6.84 लाख करोड़ रुपये है और समग्र घाटा इस समय 6.46 करोड़ रुपये है। इस पर चर्चा हुई है कि इसे किस तरह कम किया जा सकता है। प्राथमिक लक्ष्य एसीएस-एआरएस के बीच अंतर कम करना हो सकता है। इसमें पिछले कुछ वर्षों में सुधार हुआ है।’

Advertisement
First Published - November 12, 2024 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement