facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इस्पात मंत्रालय PLI योजना के तहत चुनी गई कंपनियों के साथ जल्द करेगा करार 

Advertisement
Last Updated- December 13, 2022 | 1:32 PM IST
Steel

इस्पात मंत्रालय विशिष्ट इस्पात के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (PLI) के तहत चुनी गई कंपनियों के साथ जल्द समझौते करेगा जिसके बाद कंपनियों के निवेश प्रस्ताव आगे की प्रक्रिया में जाएंगे। इस्पात मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि योजना में चयन के बाद कंपनियों को मंजूरी पत्र भेजे जा चुके हैं। 

सरकार ने 67 आवेदनों का किया चयन

सरकार ने शुक्रवार को विशिष्ट इस्पात के लिए PLI योजना के तहत कुल 42,500 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना वाले 67 आवेदनों का चयन किया था। प्रस्तावित निवेश से 70,000 रोजगार अवसरों के अलावा 2.6 करोड़ टन विशेष प्रकार के इस्पात की क्षमता सृजित होने का अनुमान है। अब आगे के कदमों के बारे में अधिकारी ने बताया, ‘PLI के लिए चुनी गई कंपनियां मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन पर जल्द हस्ताक्षर करेंगी।’

पिछले साल जुलाई में सरकार ने 6,322 करोड़ रुपये की PLI योजना को दी थी मंजूरी

उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन (PLI) योजना के तहत टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और सेल समेत पांच प्रमुख इस्पात कंपनियों का पात्र इकाइयों की सूची में दबदबा है। इन कंपनियों में टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, सेल के अलावा जेएसपीएल और एएमएनएस इंडिया भी शामिल हैं। इसके अलावा, गैलेंट मेटालिक्स, श्याम मेटालिक्स फ्लैट प्रोडक्ट्स और सनफ्लैग आयरन एंड स्टील जैसी कुछ अन्य कंपनियों को PLI योजना के तहत निवेश के लिए चुना गया है।

यह भी पढ़े: FMCG बाजार के 2025 तक बढ़कर 220 अरब डॉलर पर पहुंचने के अनुमान

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले साल जुलाई में देश में विशिष्ट इस्पात का उत्पादन बढ़ाने के लिए 6,322 करोड़ रुपये की पीएलआई योजना को मंजूरी दी थी। इस योजना में शामिल किए गए विशिष्ट इस्पात उत्पादों में कोटेड/प्लेटेड इस्पात उत्पाद, मिश्र धातु इस्पात उत्पाद और इस्पात की तार आदि शामिल हैं। 

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 1:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement