facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Steel Prices: 2025 में स्टील के दाम छू सकते हैं नई ऊंचाई! CRISIL की रिपोर्ट में बड़ा दावा

Advertisement

Steel Prices: भारत में 2025 में स्टील की मांग 8-9% बढ़ने का अनुमान है।

Last Updated- January 08, 2025 | 5:27 PM IST
Steel Metal sector

Steel Prices: अगर आप घर बनाने की सोच रहे हैं या इंफ्रास्ट्रक्चर में पैसा लगाने का प्लान है, तो ये खबर आपके लिए है। रेटिंग एजेंसी CRISIL ने कहा है कि अगर अगले महीने तक स्टील आयात पर सुरक्षा शुल्क (Safeguard Duty) लागू कर दिया गया, तो 2025 में स्टील के दाम आसमान छू सकते हैं।

क्या कहती है रिपोर्ट?

CRISIL के मुताबिक, वैश्विक बाजार में स्टील के दाम कम हो रहे हैं, लेकिन भारत में सुरक्षा शुल्क लागू होने पर 4-6% तक दाम बढ़ सकते हैं। CRISIL के डायरेक्टर-रिसर्च विशाल सिंह ने कहा, “घरेलू मिलें नए प्लांट्स की वजह से सप्लाई बढ़ाएंगी, जिससे फ्लैट स्टील के दाम थोड़ा कम हो सकते हैं। लेकिन, 2025 के दाम फिर भी 2024 के औसत से ज्यादा रहेंगे।”

2024 में क्या हुआ था?

पिछले साल स्टील बाजार में आयात बढ़ने और उपलब्धता ज्यादा होने के कारण दाम गिरे। हॉट-रोल्ड कॉइल (HRC) की कीमतें 9% घटीं। कोल्ड-रोल्ड कॉइल की कीमतें 7% कम हुईं। हालांकि, कोकिंग कोल के दाम गिरने से उत्पादकों को थोड़ी राहत मिली। कोकिंग कोल की कीमतें 12% कम हुईं लेकिन आयरन ओर 9-10% महंगा हो गया। भारत में 2025 में स्टील की मांग 8-9% बढ़ने का अनुमान है। क्योंकि हाउसिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर में स्टील का ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है और इंजीनियरिंग, पैकेजिंग और अन्य क्षेत्रों से भी मजबूत डिमांड है।

Also Read: Vehicle sales: दिसंबर में वाहनों की बिक्री में 12% गिरावट, सालभर की रिकॉर्ड बिक्री के बावजूद बाजार में सुस्ती

दुनिया में क्या हाल है?

चीन में स्टील की मांग 3.5% घटी है। यूरोप, जापान और अमेरिका में भी 2-3% की गिरावट आई है लेकिन भारत और ब्राजील जैसे देशों में मांग में तेजी है। भारत में मांग 11% बढ़ी है, जबकि ब्राजील में 5.6% की तेजी आई है। ऐसे में अगर सुरक्षा शुल्क फरवरी के अंत तक लागू होता है, तो 2025 की पहली छमाही में स्टील के दाम तेजी से बढ़ सकते हैं। (PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - January 8, 2025 | 5:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement