facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Steel Production: भारत का कच्चे इस्पात का उत्पादन अप्रैल-सितंबर में बढ़कर करीब 70 करोड़ टन हुआ- स्टीलमिंट

Advertisement

तैयार स्टील की घरेलू खपत भी एक साल पहले की समान अवधि में 5.575 करोड़ टन से 14.77 प्रतिशत बढ़कर 6.399 करोड़ टन हो गई।

Last Updated- October 10, 2023 | 1:01 PM IST
Steel

भारत का कच्चे इस्पात का उत्पादन वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-सितंबर अवधि में 14.7 प्रतिशत बढ़कर 6.965 करोड़ टन (MT) हो गया। स्टीलमिंट इंडिया ने यह जानकारी दी।

पिछले साल समान अवधि में स्टील उत्पादन 6.106 करोड़ टन था। मार्केट रिसर्च कंपनी ने बताया कि मुख्य रूप से प्रमुख भारतीय इस्पात कंपनियों के क्षमताओं में वृद्धि के साथ-साथ क्षमता का बेहतर इस्तेमाल करने से उत्पादन में वृद्धि हुई।

दूसरी छमाही में भी बढ़ेगा स्टील प्रोडक्शन

स्टीलमिंट के अनुसार, ये कारक चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में भी उत्पादन में वृद्धि का समर्थन करते रहेंगे। तैयार स्टील की घरेलू खपत भी एक साल पहले की समान अवधि में 5.575 करोड़ टन से 14.77 प्रतिशत बढ़कर 6.399 करोड़ टन हो गई। इस दौरान, देश का निर्यात अप्रैल-सितंबर 2022-23 में 36 लाख टन से 10.25 प्रतिशत घटकर 32.3 लाख टन हो गया।

सालाना आधार पर निर्यात 25.6 लाख टन से 13.33 प्रतिशत बढ़कर 29 लाख टन हो गया। शीर्ष छह कपंनियों टाटा स्टील, JSW स्टील, जिंदल स्टील एंड पावर (JSP), AMNS इंडिया, SAIL और RINL का सामूहिक उत्पादन (collective production) 4.124 करोड़ टन रहा, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 3.83 करोड़ टन था।

Advertisement
First Published - October 10, 2023 | 1:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement