facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

क्विक कॉमर्स की सफलता खुदरा दुकानदारों के लिए चुनौती, राजनीतिक मुद्दा बन सकता है: उदय कोटक

Advertisement

उदय कोटक ने भारतीय कारोबार क्षेत्र को स्वतंत्र और निष्पक्ष व्यापार में अधिक प्रतिस्पर्धी बनने के लिए किया प्रोत्साहित; स्विगी की लिस्टिंग के बाद क्विक कॉमर्स का बढ़ता प्रभाव च

Last Updated- November 14, 2024 | 11:00 PM IST
Uday Kotak

वित्तीय सेवा क्षेत्र के दिग्गज उदय कोटक ने गुरुवार को कहा कि क्विक कॉमर्स कारोबार की सफलता खुदरा दुकानदारों के लिए चुनौती बन गई है और यह राजनीतिक मुद्दा बनेगा। सीएनबीसी टीवी 18 द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोटक ने भारतीय कारोबार क्षेत्र को ‘स्वतंत्र और निष्पक्ष व्यापार’ में अधिक प्रतिस्पर्धी बनने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा, ‘क्विक कॉमर्स ने स्थानीय खुदरा विक्रेता के लिए चुनौती पेश की है और यह चुनौती राजनीतिक मोर्चे पर भी आएगी।’ इससे एक दिन पहले ही त्वरित वाणिज्य क्षेत्र की प्रमुख कंपनी स्विगी शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई है।

निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक व गैर-कार्यकारी निदेशक ने कहा कि भारत दुनिया का अनूठा देश है, जहां त्वरित सेवा सफल रही है, जबकि दुनिया के अन्य हिस्सों में यह मॉडल उतना प्रभावी नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि यह सकारात्मक संकेत है, जहां भारतीय नवाचार जमीनी स्तर पर काम कर रहा है।

Advertisement
First Published - November 14, 2024 | 11:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement