facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चीनी उत्पादन चालू विपणन वर्ष में 15 फरवरी तक 2.48% घटकर 2.236 करोड़ टन रहा: ISMA

Advertisement

ISMA के अनुसार, चालू विपणन वर्ष में 15 फरवरी तक महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में चीनी उत्पादन कम रहा।

Last Updated- February 19, 2024 | 6:04 PM IST
sugar production
Representative Image

देश का चीनी उत्पादन (sugar production) चालू विपणन वर्ष 2023-24 में 15 फरवरी तक 2.48 प्रतिशत घटकर 2.236 करोड़ टन रह गया। एक साल पहले समान अवधि में यह 2.293 करोड़ टन था। चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है।

उद्योग संगठन भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, चालू 2023-24 विपणन वर्ष में चीनी उत्पादन 10 प्रतिशत घटकर 3.305 करोड़ टन रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष में 3.662 करोड़ टन था।

इस्मा के अनुसार, चालू विपणन वर्ष में 15 फरवरी तक महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में चीनी उत्पादन कम रहा। हालांकि, उत्तर प्रदेश में चीनी का उत्पादन समीक्षाधीन अवधि बढ़कर 67.7 लाख टन रहा जो पिछले साल समान अवधि में 61.2 लाख टन था।

चालू विपणन वर्ष में 15 फरवरी तक देश में करीब 505 कारखाने चालू थे, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह आंकड़ा 502 था। इस्मा ने कहा कि महाराष्ट्र और कर्नाटक में करीब 22 कारखानों ने अपना परिचालन बंद कर दिया है।

Advertisement
First Published - February 19, 2024 | 2:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement