facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sugarcane industry: चीनी मिलों से मिलने वाली बिजली घटी, घाटा बढ़ा

Advertisement

चीनी मिलों का दावा – बिजली खरीद दरें घटीं, सह-उत्पादन में निवेश के बावजूद घाटा बढ़ा

Last Updated- January 29, 2025 | 10:46 PM IST
sugarcane price rise

गन्ने की खोई से उत्पन्न होने वाली बिजली को कभी चीनी क्षेत्र की कमाई का मुख्य वैकल्पिक स्रोत बताया जाता था। मगर वित्त वर्ष 2024 में उत्तर प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा से पैदा होने वाली कुल बिजली में खोई से बनी बिजली की हिस्सेदारी घटकर 41 फीसदी रह गई। यह बीते छह वर्षों में सबसे कम है।

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024 में चीनी मिलों ने खोई से करीब 292.35 करोड़ यूनिट बिजली उत्पन्न की हैं। वित्त वर्ष 2019 में इसकी करीब 76 फीसदी हिस्सेदारी थी। वित्त वर्ष 2019 के बाद से राज्य में सह उत्पादन के जरिये उत्पन्न की गई कुल बिजली में 32.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

गन्ने में खोई निकलती है और इसे बॉयलर पर जलाकर भाप बनाया जाता है जिससे फिर बिजली पैदा की जाती है। खोई से उत्पन्न बिजली को ऊर्जा का नवीकरणीय स्रोत माना जाता है। उत्तर प्रदेश के कुल 122 चीनी मिलों में से 44 के पास खोई से बिजली उत्पादन की सुविधा है। इनमें से अधिकतर निजी क्षेत्र के हैं। पिछले 10 से 15 वर्षों में चीनी कंपनियों ने सह-उत्पादन के लिए करीब 7,000 से 8,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। चीनी कंपनियों के पास सह उत्पादन सुविधाओं के जरिये कुल मिलाकर 2,000 मेगावॉट की स्थापित क्षमता है। मगर वे सिर्फ 600 से 700 मेगावॉट ही उत्पादन करते हैं।

सूत्रों ने बताया कि इस गिरावट का बड़ा कारण सरकार द्वारा चीनी कंपनियों से बिजली खरीद की कीमत नहीं बढ़ाना है। उद्योग के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक, चीनी कंपनियां पहले सह उत्पादन के जरिये उत्पन्न होने वाली बिजली 5 रुपये प्रति यूनिट की दर पर आपूर्ति करती थीं। मगर साल 2019 में कीमत घटा कर 3.8 रुपये प्रति यूनिट कर दिया गया।

इससे पहले सरकार ने खोई की कीमत 2,100 रुपये प्रति क्विंटल के आधार पर मानकर सह उत्पादन से उत्पन्न होने वाली बिजली की दर तय की थी और जब दरें कम की गईं तो खोई की कीमत 1,100 रुपये प्रति क्विंटल मानी गई। एक चीनी मिल के वरिष्ठ अधिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा कि सरकार खुले बाजार से 8 से 12 रुपये प्रति यूनिट पर बिजली खरीदना चाह रही है मगर हमें पांच रुपये नहीं दे रही है।

Advertisement
First Published - January 29, 2025 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement