facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सन फार्मा ऑर्गेनॉन को खरीदने के लिए जुटाएगी $10 अरब, दुनिया के टॉप-25 दवा कंपनियों में होगी एंट्री

Advertisement

लेनदेन 2027 की शुरुआत तक पूरा होने की उम्मीद है क्योंकि तब तक ऑर्गेनान के शेयरधारकों से मंजूरी मिलने के अलावा अन्य मंजूरियां भी मिलने की उम्मीद है

Last Updated- May 03, 2026 | 10:12 PM IST
Sun Pharma
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

दिलीप सांघवी की सन फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज ने 11.75 अरब डॉलर के नकद सौदे के तहत अमेरिकी फर्म ऑर्गेनान ऐंड कंपनी को खरीदने के लिए एक निश्चित समझौता किया है। कंपनी इसके लिए रकम जुटाने के तमाम विकल्पों पर विचार कर रही है। बैंकरों के अनुसार, कंपनी विभिन्न स्रोतों से 10 अरब डॉलर जुटाएगी जबकि शेष रकम आंतरिक स्रोतों से जुटाने की योजना है।

एक वि​कल्प यह भी है कि ऑर्गेनान की यूरोपीय इकाई के जरिये यूरोबॉन्ड जुटाए जाएं क्योंकि इससे कर लाभ हासिल करने में मदद मिलेगी। मगर इस पर चर्चा फिलहाल शुरुआती चरण में है। यूरोबॉन्ड बाजार आज दुनिया के सबसे बड़े ऋण बाजारों में शामिल है जिसके जरिये जारीकर्ता 50 से अधिक मुद्राओं में रकम जुटा सकते हैं। जारी किए गए बॉन्ड उस देश की मुद्रा से अलग मुद्रा में जारी किए जाते हैं जहां उन्हें बेचा जाता है।

लेनदेन 2027 की शुरुआत तक पूरा होने की उम्मीद है क्योंकि तब तक ऑर्गेनान के शेयरधारकों से मंजूरी मिलने के अलावा अन्य मंजूरियां भी मिलने की उम्मीद है। एक सूत्र ने कहा, ‘सभी मंजूरियां मिलने के बाद ही भुगतान किया जाएगा।’

कंपनी एक अन्य विकल्प पर भी विचार कर रही है। इसके तहत ऑर्गेनान के बॉन्डधारकों से सन फार्मा बॉन्ड के साथ स्वैप करने के लिए सहमति लेने का प्रस्ताव है। ऑर्गेनान के हर बॉन्ड के बदले निवेशकों को एक निश्चित संख्या में सन फार्मा के बॉन्ड दिए जाएंगे। इससे ऐसे बॉन्ड की रेटिंग बढ़ेगी। सन फार्मा की क्रेडिट रेटिंग काफी अच्छी है क्योंकि उसे क्रिसिल और इक्रा जैसी प्रमुख रेटिंग एजेंसियों द्वारा एएए रेटिंग दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, इस सौदे के लिए 3 से 4 अरब डॉलर तक के विदेशी बैंकों से ऋण लिए जाने पर भी चर्चाएं चल रही हैं।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सन फार्मा के पास दिसंबर 2025 तक 3.2 अरब डॉलर की शुद्ध नकदी उपलब्ध थी। ब्रोकरेज ने कहा, ‘पर्याप्त नकदी 11.75 अरब डॉलर के सौदे की बुनियाद है क्योंकि कंपनी लेनदेन के इक्विटी वाले हिस्से के वित्त पोषण के लिए अपने आंतरिक संसाधनों से 2 से 2.5 अरब डॉलर जुटाने की योजना बना रही है।’

सन फार्मा को भेजे गए एक ईमेल का खबर लिखे जाने तक जवाब नहीं आया। 

प्रभुदास लीलाधर ने संकेत दिया है कि इस सौदे को 2 से 2.5 अरब डॉलर इक्विटी या आंतरिक आय और 9.25 से 9.75 अरब डॉलर ऋण के जरिये वित्तपोषित किया जाएगा। ऑर्गेनान के पास 57.4 करोड़ डॉलर की नकदी और उत्पाद की बिक्री से 40 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त आय है।

सन फार्मा को वित्तपोषित करने वाले बैंकों में सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स एशिया, जेपी मॉर्गन चेज बैंक और एमयूएफजी बैंक शामिल हैं। इस सौदे से सन फार्मा 12.4 अरब डॉलर के एकीकृत राजस्व के साथ शीर्ष 25 वैश्विक दवा कंपनियों में शामिल हो जाएगी।

सन फार्मा ऑर्गेनान के प्रस्तावित अधिग्रहण को एक प्लेटफॉर्म आधारित विस्तार के तौर पर पेश कर रही है जिसका मकसद अपनी वैश्विक मौजूदगी को मजबूत करना और एक ऐसी इन-लाइसेंसिंग इकाई तैयार करना है जिसे आगे बढ़ाया जा सके। कंपनी ऑर्गेनान की 140 बाजारों में मौजूदगी का लाभ उठाकर वृद्धि को रफ्तार देगी।

Advertisement
First Published - May 3, 2026 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement