facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शॉपिंग मॉल्स के लिए रिटेल स्पेस की मांग में उछाल, अप्रैल-जून तिमाही में 15% वृद्धि

Advertisement

आंकड़ों के अनुसार, शॉपिंग मॉल के लिए स्थान की मांग अप्रैल-जून 2024 में बढ़कर 6,12,396 वर्ग फुट हो गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 5,33,078 वर्ग फुट थी।

Last Updated- July 11, 2024 | 12:25 PM IST
Shopping mall
Representative Image

देश के आठ प्रमुख शहरों में खुदरा विक्रेताओं की बेहतर मांग के दम पर अप्रैल-जून में शॉपिंग मॉल के लिए खुदरा स्थानों की मांग सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 6.12 लाख वर्ग फुट हो गई।

रियल एस्टेट सलाहकार कुशमैन एंड वेकफील्ड इंडिया की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इन आठ प्रमुख शहरों में प्रमुख इलाकों में खुदरा स्थान की मांग कैलेंडर वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर चार प्रतिशत बढ़कर करीब 14 लाख वर्ग फुट हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार, शॉपिंग मॉल के लिए स्थान की मांग अप्रैल-जून 2024 में बढ़कर 6,12,396 वर्ग फुट हो गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 5,33,078 वर्ग फुट थी।

समीक्षाधीन अवधि में प्रमुख इलाकों में मांग चार प्रतिशत बढ़कर 13,89,768 वर्ग फुट हो गई। पिछले साल समान अवधि में यह 13,31,705 वर्ग फुट थी। इसमें शॉपिंग मॉल ग्रेड ए तथ ग्रेड बी और सभी प्रमुख प्रमुख इलाकों के आंकड़े शामिल हैं। ये आठ शहर दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद हैं।

रिपोर्ट पर कुशमैन एंड वेकफील्ड के खुदरा प्रमुख एवं प्रबंध निदेशक (कैपिटल मार्केट्स) सौरभ शतदल ने कहा, ‘‘ 2024 की दूसरी तिमाही में ग्रेड ए मॉल और प्रमुख इलाकों में खुदरा मांग मजबूत देखी गई। दोनों प्रारूपों में वृद्धि भारत के खुदरा परिदृश्य की जीवंतता को रेखांकित करती है।’’

Advertisement
First Published - July 11, 2024 | 12:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement