facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Suzlon 2.0: विंड एनर्जी से आगे विस्तार की तैयारी, EV और AI भी हो सकते हैं पूरी तरह ग्रीन

Advertisement

भारत की करीब 50 फीसदी ऊर्जा जरूरतें अब रिन्यूएबल सोर्स से पूरी हो रही हैं

Last Updated- January 20, 2026 | 12:49 PM IST
Suzlon Energy Q4 Results
Representational Image

भारत में पवन ऊर्जा (Wind Energy) की शुरुआत के दौर को याद करते हुए सुजलॉन एनर्जी के वाइस चेयरमैन गिरीश तांती ने कहा कि कभी लोग विंडमिल (पवन चक्कियां) को “बड़े पंखे” कहकर मजाक उड़ाते थे और मानते थे कि ये बिजली बनाने के बजाय ज्यादा खपत करेंगे। लेकिन आज भारत दुनिया की कुल पवन ऊर्जा मांग का करीब 10 प्रतिशत हिस्सा निर्यात के जरिए पूरा करने की स्थिति में है।

दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक के दौरान पीटीआई से बातचीत में तांती ने कहा कि 30 साल पहले जब सुजलॉन ने अपना सफर शुरू किया था, तब पवन ऊर्जा को व्यवहारिक विकल्प नहीं माना जाता था। आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है और भारत की करीब 50 प्रतिशत ऊर्जा जरूरतें रिन्यूएबल सोर्स से पूरी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि देश 2070 तक 100 प्रतिशत कार्बन न्यूट्रल बनने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।

Suzlon 2.0: नए क्षेत्रों में कदम रखने की योजना

सुजलॉन अब अपने अगले विकास चरण के लिए तैयार है। कंपनी Wind 2.0 के जरिए अपने कोर विंड एनर्जी बिजनेस को नए सिरे से मजबूत कर रही है, जबकि Suzlon 2.0 के तहत पवन ऊर्जा से जुड़े और उससे आगे के क्षेत्रों में विस्तार की योजना बना रही है। तांती ने कहा कि Wind 2.0 के तहत प्रोडक्ट डेवलपमेंट को अलग डिवीजन के रूप में विकसित किया जा रहा है, साथ ही EPC और सर्विस बिजनेस को भी मजबूत किया जा रहा है। इसमें डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, ग्राहकों को बेहतर वैल्यू और कार्यस्थल पर सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सुजलॉन दुनिया की उन गिनी-चुनी पांच कंपनियों में शामिल है, जो अब भी वैश्विक पवन ऊर्जा कारोबार में सक्रिय हैं। इनमें अमेरिका की GE और यूरोप की Siemens, Vestas और Nordex शामिल हैं। सुजलॉन इन कंपनियों में ग्लोबल साउथ से आने वाली इकलौती कंपनी है।

सुजलॉन के वैल्यू चेन में 2,500 से ज्यादा MSME

तांती ने कहा कि आज एक अकेला विंड टर्बाइन साल में करीब एक करोड़ यूनिट बिजली पैदा कर सकता है, जो पूरे गांव की जरूरतें पूरी करने के लिए काफी है। उन्होंने बताया कि सुजलॉन के साथ वैल्यू चेन में 2,500 से ज्यादा MSME जुड़े हुए हैं, जो घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मजबूती दे रहे हैं।

ऊर्जा सुरक्षा पर बात करते हुए तांती ने कहा कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है, जिससे विदेशी मुद्रा पर दबाव और जलवायु संबंधी चुनौतियां बढ़ती हैं। 2047 तक GDP में 10 गुना वृद्धि के साथ ऊर्जा मांग भी तेजी से बढ़ेगी, ऐसे में रिन्यूएबल एनर्जी ही देश को आत्मनिर्भर बना सकती है।

सोलर, विंड में अब स्टोरेज टेक्नॉलजी

उन्होंने कहा कि अब तकनीक इतनी आगे बढ़ चुकी है कि सोलर और विंड एनर्जी सिर्फ धूप या हवा पर निर्भर नहीं रह गई हैं। स्टोरेज टेक्नॉलजी के कारण अब 24×7 स्थिर पावर सप्लाई संभव है और इसकी लागत पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों से भी कम है।

इलेक्ट्रिक वाहनों और AI के बढ़ते इस्तेमाल पर उन्होंने कहा कि अगर मंशा हो तो EV चार्जिंग और डेटा सेंटर्स को पूरी तरह ग्रीन एनर्जी से चलाना संभव है। भारत में बनने वाले नए डेटा सेंटर्स शुरू से ही ग्रीन एनर्जी आधारित होंगे और उनकी पूरी बिजली जरूरत रिन्यूएबल सोर्स से पूरी की जा सकती है।

 

Advertisement
First Published - January 20, 2026 | 12:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement