facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कम उत्पादन और गिरते मूल्य से चाय संघ चिंतित

Advertisement

ITA ने टी बोर्ड के आंकड़ों का हवाला देकर बताया कि जनवरी से मार्च की अवधि के दौरान भारत के सभी नीलामी केंद्रों में चाय के दाम गिरने का रुझान है।

Last Updated- May 10, 2024 | 9:18 AM IST
Dhunseri tea
Representative Image

भारतीय चाय उद्योग की चिंताएं कम उत्पादन के साथ गिरते दाम से बढ़ गई हैं। नामचीन निकाय भारतीय चाय संघ (आईटीए) ने गुरुवार को बताया कि असम की ब्रह्मपुत्र घाटी और पश्चिम बंगाल में बढ़ते तापमान और अपर्याप्त बारिश के कारण उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ा है। इसके अलावा अप्रैल के पूरे महीने में असम की बराक घाटी के कई चाय बागानों में तेज हवा के साथ बारिश और ओले पड़ने से क्षेत्र में दूसरे सत्र के उत्पादन और कुल उत्पादन घटने की चिंताएं हैं।

संघ ने टी बोर्ड के आंकड़ों के हवाले से कहा कि जनवरी – मार्च 2024 के दौरान उत्तर भारत में चाय का उत्पादन 2.1 करोड़ किलोग्राम और पूरे देश में उत्पादन 1.3 करोड़ किलोग्राम से अधिक गिरा है। हालांकि आंकड़ों के अनुसार दक्षिण भारत में जनवरी से मार्च की अवधि में चाय का उत्पादन बढ़ा। गिरते उत्पादन के साथ चाय के दाम गिरने के रुझानों ने स्थिति और खराब कर दी।

यह भी पढ़ें: RBI ने 10,512 करोड़ रुपये के बॉन्ड की पुनर्खरीद की

आईटीए ने टी बोर्ड के आंकड़ों का हवाला देकर बताया कि जनवरी से मार्च की अवधि के दौरान भारत के सभी नीलामी केंद्रों में चाय के दाम गिरने का रुझान है। इससे चाय के उत्पादकों पर वित्तीय दबाव बढ़ गया है। जनवरी से मार्च 2024 के दौरान चाय का नीलामी मूल्य 128.12 रुपये प्रति किलोग्राम था।

Advertisement
First Published - May 10, 2024 | 9:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement