facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Auto industry: फेराक्रिलम ट्यूबों के अनिवार्य रूप से शामिल करने का हो रहा विरोध!

Advertisement

फेराक्रिलम जेल के लिए वाहन उद्योग मांग रहा वक्त

Last Updated- March 26, 2024 | 10:43 PM IST
Feracrylum

ग्यारह मार्च से सभी वाहनों की फर्स्ट एड किट में अनिवार्य रूप से जेल की एक छोटी ट्यूब शामिल करने वाले बाध्यकारी आदेश पर ऑटो उद्योग ने अपना विरोध जताना शुरू कर दिया है। उद्योग तत्काल इसकी समय सीमा बढ़ाने की मांग कर रहा है।

फेराक्रिलम नामक इस जेल का इस्तेमाल जलने और घावों से रक्तस्राव रोकने के लिए किया जाता है। अलबत्ता वाहन विनिर्माताओं के अनुसार इसका उत्पादन एक ही कंपनी थेमिस मेडिकेयर द्वारा किया जाता है, जो उद्योग की मांग पूरी नहीं कर सकती है।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सायम) ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को अपनी चिंता से अवगत कराया है। इसके सदस्य सामूहिक रूप से एक महीने में तकरीबन 20 लाख वाहनों का विनिर्माण और बिक्री करते हैं, जिनमें दोपहिया, तिपहिया, चार पहिया तथा निजी और वाणिज्यिक वाहनों की अन्य विभिन्न श्रेणियां शामिल हैं।

सायम को डर है कि जेल खरीदने में उसके सदस्यों की असमर्थता को केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के नियम 138(4)(डी) का उल्लंघन माना जा सकता है, जिससे संभावित रूप से हर रोज हजारों वाहनों की बिक्री और पंजीकरण प्रभावित हो सकता है।

इस मसले पर सायम और थेमिस मेडिकेयर से पूछे गए सवाल का कोई जवाब नहीं मिला।

Advertisement
First Published - March 26, 2024 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement