facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अगले 20 साल में हवाई अड्डों पर नहीं होंगे ATC टावर: बंसल

Advertisement

ATC टावरों का भविष्य डिजिटल: AAI और अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने रिमोट टावरों पर ध्यान केंद्रित किया

Last Updated- June 07, 2024 | 11:19 PM IST
मुंबई हवाईअड्डे पर विमान ज्यादा, सैकड़ों उड़ानें रद्द, Excess aircraft at Mumbai airport, hundreds of flights cancelled

सरकार द्वारा संचालित भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने हवाई क्षेत्र प्रबंधन के लिए रिमोट डिजिटल टावरों के उपयोग की व्यावहारिकता खंगालने के लिए परीक्षण शुरू कर दिया है। अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) के मुख्य कार्य अधिकारी अरुण बंसल ने आज यह जानकारी दी।

कापा इंडिया एविएशन समिट 2024 को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के हवाई अड्डों पर अगले 20 वर्षों के भीतर हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) के लिए भौतिक टावर नहीं होंगे।

किसी हवाई अड्डे पर एटीसी टावर ऐसी सुविधा होती है, जो विमानों के सुरक्षित उड़ान भरने, उतरने और जमीन पर उनकी गतिविधियों का समन्वय तथा प्रबंधन करती है। सुरक्षा बलों द्वारा नियंत्रित किए जाने वाले एटीसी टावरों को छोड़कर देश में सभी एटीसी टावरों का प्रबंधन एएआई करता है।

साल 2021 में लंदन सिटी एयरपोर्ट पूरी तरह से रिमोट डिजिटल टावर द्वारा नियंत्रित किया जाने वाला दुनिया का पहला प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन गया जो रनवे से लगभग 115 किलोमीटर दूर है।

बंसल ने कहा ‘एएआई हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हितधारक है। हम उनके साथ अपनी कार्य योजना साझा करते हैं। मुझे लगता है कि एएआई को भी इस बात का एहसास हो रहा है कि भारत और वैश्विक स्तर पर उद्योग के विकास की वजह से नई तकनीकों की आवश्यकता है।’

उन्होंने कहा ‘पूरा यूरोप अब एटीसी टावरों से दूरी बना रहा है। वे डिजिटल की दिशा में बढ़ रहे हैं। मैं एएआई से बात कर रहा हूं, वे अब डिजिटल टावर के साथ परीक्षण कर रहे हैं। मुझे लगता है कि 20 साल में कोई भी एटीसी टावर नहीं होगा। सब कुछ डिजिटल और रिमोट होगा। इससे हवाई अड्डे पर बहुत सारी जमीन भी खाली हो जाएगी।’

Advertisement
First Published - June 7, 2024 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement