facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सन फार्मा की इकाई पर यूएसएफडीए का सवाल

Advertisement

कंपनी ने कहा, ‘हम इस इकाई से अमेरिकी बाजार में स्वीकृत उत्पादों का विनिर्माण और आपूर्ति जारी रखेंगे। हम पूरी तरह अनुपालन का दर्जा हासिल करने के लिए नियामक के साथ काम करेंगे।’

Last Updated- December 19, 2025 | 9:18 AM IST
Sun Pharma Ilumya
Representational Image

सन फार्मास्युटिकल ने शेयर बाजारों को बताया कि अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) ने 8 सितंबर से 19 सितंबर, 2025 के बीच किए गए निरीक्षण के बाद गुजरात में उसकी बास्का विनिर्माण इकाई को ऑफिशियल एक्शन इंडिकेटेड (ओएआई) के तौर पर वर्गीकृत किया है।

सेबी (सूचीबद्धता दायित्व और खुलासा अनिवार्यता) अधिनियम, 2015 के नियम 30 के तहत नियामकीय सूचना में देश की सबसे बड़ी दवा कंपनी ने कहा कि इस निरीक्षण के नतीजे से अमेरिकी बाजार में मौजूदा विनिर्माण या आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कंपनी ने कहा, ‘हम इस इकाई से अमेरिकी बाजार में स्वीकृत उत्पादों का विनिर्माण और आपूर्ति जारी रखेंगे। हम पूरी तरह अनुपालन का दर्जा हासिल करने के लिए नियामक के साथ काम करेंगे।’

ओएआई वर्गीकरण का मतलब है कि नियामक ने अनुपालन संबंधी कुछ ऐसे महत्त्वपूर्ण मसलों की पहचान की है जिन पर आगे नियामकीय कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि सन फार्मा का यही कहना है कि वह यूएसएफडीए के साथ मिलकर इन टिप्पणियों को दूर करने और इकाई में पूरी तरह से अनुपालन बहाल करने के लिए काम करेगी। इस खुलासे पर बाजार की प्रतिक्रिया नकारात्मक रही और गुरुवार को सन फार्मा का शेयर 2.7 प्रतिशत गिरकर 1,745.35 रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - December 19, 2025 | 9:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement