facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vehicle sales: अप्रैल में वाहनों की बिक्री में 3% की बढ़ोतरी

Advertisement

त्योहारों और ग्रामीण मांग से वाहनों की बिक्री में उछाल

Last Updated- May 05, 2025 | 11:09 PM IST
Auto Exports

अप्रैल में वाहनों की खुदरा बिक्री में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी नजर आई। यह अप्रैल 2024 के 22.2 लाख वाहनों की तुलना में बढ़कर 22.8 लाख हो गई। चैत्र नवरात्र, अक्षय तृतीया, बंगाली नव वर्ष, बैसाखी और विशु के कारण मांग बढ़ने से यह उछाल आई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोटिव डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) की रिपोर्ट में आज यह जानकारी दी गई।

वाणिज्यिक वाहनों के अलावा सभी श्रेणियों में इजाफा दिखा और दोपहिया, तिपहिया, यात्री वाहन तथा ट्रैक्टर श्रेणी में क्रमशः 2.25 प्रतिशत, 24.5 प्रतिशत, 1.5 प्रतिशत और 7.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अलबत्ता माल ढुलाई की दरों और बेड़े के इस्तेमाल में स्थिरता रही। फिर भी ओईएम ने कीमत बढ़ोतरी की। इससे अप्रैल में वाणिज्यिक वाहन श्रेणी को सालाना आधार पर 1.05 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा।

लगातार दूसरे महीने वाहनों की खुदरा बिक्री में गिरावट के बाद ऐसा हुआ। यह मार्च में 0.7 प्रतिशत घट गई। दोपहिया वाहनों की बिक्री में 2 प्रतिशत की गिरावट, तिपहिया वाहनों की बिक्री में 6 प्रतिशत की गिरावट और ट्रैक्टरों की बिक्री में 6 प्रतिशत की कमी की वजह से ऐसा हुआ।

फाडा के अध्यक्ष सीएस विघ्नेश्वर ने कहा, ‘त्योहारों के प्रभाव के अलावा टैरिफ युद्ध पर विराम और शेयर बाजार में फिर से उछाल से निवेशकों की चिंताएं कम होने से भी अप्रैल में बिक्री में सुधार हुआ।’ यात्री वाहन श्रेणी में मारुति सुजूकी ने 39.4 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ 1,38,021 वाहन बिक्री करते हुए इस तेजी की अगुआई की। दूसरे पायदान के लिए महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (14 प्रतिशत), टाटा मोटर्स (13 प्रतिशत) और ह्युंडै मोटर (12.5 प्रतिशत) के बीच प्रतिस्पर्धा तेज हो गई।

अप्रैल महीने के दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री में हुए इस इजाफे का श्रेय रबी की कटाई के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की जोरदार पूछताछ को दिया गया, जो फसल की बढ़िया पैदावार, जलाशयों के बेहतर स्तर और मॉनसून के अनुकूल परिदृश्य के कारण आई। शादी-विवाह के सीजन की वजह से भी ग्रामीण मांग को बढ़ावा मिला।

Advertisement
First Published - May 5, 2025 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement