facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vijay Mallya ने लगाई इंसाफ की गुहार, X पोस्ट में कहा, ‘ED और बैंकों ने कर ली दोगुनी वसूली, फिर भी मैं आर्थिक अपराधी हूं’

Advertisement

माल्या ने कहा, "अगर ED और बैंक ये नहीं बता सकते कि उन्होंने मेरे कर्ज का दो गुना से ज्यादा कैसे लिया, तो मुझे राहत पाने का हक है, और मैं इसके लिए कोशिश करूंगा।"

Last Updated- December 19, 2024 | 1:03 PM IST
Vijay Mallya- विजय माल्या
Vijay Mallya

भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) और बैंकों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने उनके बकाया कर्ज से दो गुना ज्यादा वसूली की है। माल्या ने कहा कि वह इस मामले में राहत पाने के लिए कदम उठाएंगे।

यह बयान तब आया जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में जानकारी दी कि विजय माल्या की अटैच संपत्तियों से ₹14,130 करोड़ से ज्यादा की रिकवरी की गई है।

माल्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “डेब्ट रिकवरी ट्रिब्यूनल ने किंगफिशर एयरलाइंस (KFA) का कर्ज ₹6203 करोड़ तय किया था, जिसमें ₹1200 करोड़ का ब्याज शामिल है।”

उन्होंने आगे लिखा, “वित्त मंत्री ने संसद में कहा कि ED और बैंकों ने मेरे खिलाफ ₹6203 करोड़ की जजमेंट डेब्ट के मुकाबले ₹14,131.6 करोड़ रिकवर किए हैं। इसके बावजूद मुझे आर्थिक अपराधी कहा जा रहा है।”

माल्या ने कहा, “अगर ED और बैंक ये नहीं बता सकते कि उन्होंने मेरे कर्ज का दो गुना से ज्यादा कैसे लिया, तो मुझे राहत पाने का हक है, और मैं इसके लिए कोशिश करूंगा।”

सीतारमण ने वर्ष 2024-25 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों पर मंगलवार को लोकसभा में चर्चा के दौरान कहा था कि भगोड़े विजय माल्या की 14,131.6 करोड़ रुपये की संपत्ति सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को वापस कर दी गई है।

विजय माल्या, जो मार्च 2016 में यूके भाग गए थे, भारत में ₹9,000 करोड़ के डिफॉल्ट के मामले में वांछित हैं। यह लोन कभी किंगफिशर एयरलाइंस (KFA) को देश के कई बैंकों द्वारा दिया गया था।

अपने पोस्ट में माल्या ने कहा, “जो कुछ भी मैंने KFA लोन के गारंटर के रूप में अपनी जिम्मेदारियों के बारे में कहा है, वह कानूनी रूप से सत्यापित है। इसके बावजूद मुझसे ₹8,000 करोड़ से ज्यादा की वसूली की जा चुकी है, जो कि जजमेंट डेट से भी ऊपर है।”

उन्होंने दावा किया कि उन्हें किसी से समर्थन नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ क्या कोई भी, यहां तक ​​कि जो लोग मुझे खुलेआम गाली देते हैं, इस घोर अन्याय पर सवाल उठाएंगे?

माल्या ने लिखा, ‘‘ सरकार और मेरे कई आलोचक कहते हैं कि मुझे केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के आपराधिक मामलों का जवाब देना है। सीबीआई ने कौन से आपराधिक मामले दर्ज किए हैं?’’

कभी एक भी रुपया उधार न लेने और कोई चोरी नहीं करने का दावा करते हुए माल्या ने कहा, ‘‘ …लेकिन केएफए ऋण के गारंटर के रूप में मुझ पर सीबीआई ने आईडीबीआई बैंक के अधिकारियों सहित कई अन्य लोगों के साथ मिलकर धोखाधड़ी से आईडीबीआई बैंक से 900 करोड़ रुपये का ऋण प्राप्त करने का आरोप लगाया है, जिसे उनकी ऋण समिति और निदेशक मंडल द्वारा विधिवत अनुमोदित किया गया था। पूरा ऋण और ब्याज चुकाया गया। नौ साल बाद धोखाधड़ी और धन के दुरुपयोग का कोई निर्णायक सबूत क्यों नहीं है?’’

भारत, ब्रिटेन से माल्या के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है। माल्या ने पहले भी ‘‘ सार्वजनिक धन’’ का 100 प्रतिशत चुकाने की पेशकश की थी, लेकिन आरोप लगाया कि बैंकों और सरकार ने उनके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है।

विजय माल्या, जो मार्च 2016 में यूके भाग गए थे, पर भारत में ₹9,000 करोड़ के कर्ज के डिफॉल्ट का आरोप है। यह कर्ज उनकी कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस (KFA) को कई बैंकों ने दिया था।

Advertisement
First Published - December 19, 2024 | 12:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement