facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Wedding trade: इस सीजन 42 लाख शादियां, खर्च होंगे 5.5 लाख करोड़ रुपये

Advertisement

Wedding Trade: पिछले साल 35 लाख विवाह पर खर्च हुए थे 4.25 लाख करोड़ रुपये।

Last Updated- February 12, 2024 | 12:45 PM IST
Indian Wedding
Representative Image

Wedding Trade: शादियों के इस सीजन (15 जनवरी से 15 जुलाई) के दौरान 42 लाख शादियां होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिससे विवाह संबंधित खरीदारी और सेवाओं के माध्यम से करीब 5.5 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है। यह आकलन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) ने राज्यों के विभिन्न 30 शहरों के व्यापारी और सेवा प्रदाताओं से बातचीत के आधार पर किया है ।

दिल्ली में 4 लाख विवाह होने का अनुमान

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि पिछले साल 14 दिसंबर को समाप्त हुए विवाह सीजन में लगभग 35 लाख विवाह हुए थे, जिनके खर्च का अनुमान 4.25 लाख करोड़ रुपये था। इस साल 15 जनवरी से 15 जुलाई तक शादियों के सीजन में 42 लाख शादियां हो सकती हैं। जिनसे 5.5 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है। दिल्ली में इस शादियों के मौसम में 4 लाख से अधिक विवाह होने की संभावना है। जिससे करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये का कारोबार कारोबारियों को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: UP में 34 लाख रोजगार पैदा करने के लिए शुरू हो रहीं GBC में 14,000 से ज्यादा औद्योगिक परियोजनाएं

शादियों पर खर्च होंगे 3 लाख से एक करोड़ रुपये

खंडेलवाल कहते हैं कि इस विवाह सीजन के दौरान लगभग 5 लाख विवाह पर प्रति विवाह 3 लाख रुपये, 10 लाख विवाह पर प्रति विवाह 6 लाख रुपये और 10 लाख विवाहों पर प्रति विवाह 10 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। 10 लाख विवाह ऐसे भी होंगे जिन पर प्रति विवाह 15 लाख रुपये खर्च होंगे,जबकि 6 लाख विवाह पर प्रति विवाह 25 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा महंगे विवाहों में 60 हजार विवाह में प्रति विवाह 50 लाख रुपये और 40 हजार विवाह में प्रति विवाह एक करोड़ रुपये से भी अधिक खर्च हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मौजूदा ब्रांडों में भारतीय लोगों की दिलचस्पी बरकरार: Bain & Company रिपोर्ट

विवाह में इन पर होता है खर्च

खंडेलवाल के कहा कि प्रत्येक विवाह के लिए लगभग 20 प्रतिशत खर्च दुल्हन और दुल्हे के पक्ष को जाता है, जबकि 80 प्रतिशत खर्च विवाह आयोजन को संपन्न कराने में शामिल तीसरी पक्षीय एजेंसियों को जाता है। विवाह के खर्च में घर की मरम्मत और पेंटिंग, आभूषण, साड़ी, लहंगा-चुनरी, फर्नीचर, रेडीमेड कपड़े, कपड़े, जूते, विवाह और शुभकार्य कार्ड, सूखे मेवे, मिठाई, फल, पूजा वस्त्र, किराना, अनाज, सजावटी वस्त्र, घर की सजावट, इलेक्ट्रिकल यूटिलिटीज, इलेक्ट्रॉनिक्स, और विभिन्न उपहार आइटम पर खर्च शामिल हैं। इसके अलावा शादियों के लिए बैंक्वेट हॉल, होटल, ओपन लॉन, समुदाय केंद्र, सार्वजनिक पार्क, फार्महाउस, और विभिन्न अन्य विवाह स्थलों के साथ टेंट,डेकोरेशन,विवाह स्थल की सजावट, फूलों की सजावट, क्रोकरी, केटरिंग सेवाएं, यात्रा सेवाएं, कैब सेवाएं, पेशेवर स्वागत समूह, सब्जी विक्रेता, फोटोग्राफर, वीडियोग्राफर, बैंड, संगीत कलाकार , डीजे सेवाएं, विवाह बारात के लिए बग्घी,लाइट,ढोल, ताशे, नफ़ीरी, शहनाई सहित अन्य सेवाओं से भी बड़ा कारोबार मिलता है।

Advertisement
First Published - February 12, 2024 | 12:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement