facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Wedding trade: सर्दियों में 48 लाख शादियां, होगा लाखों करोड़ का कारोबार

Advertisement

नवंबर दिसंबर में शादियों के सीजन से 5.9 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान

Last Updated- September 30, 2024 | 3:34 PM IST
Bet on these stocks to mint money on your friend’s big fat Indian wedding शादियों के सीजन में इन शेयरों पर लगाएं दांव, दोस्त की सजेगी डोली मगर आपकी भी भरेगी झोली

इस साल सर्दियों में 12 नवंबर से शादी का सीजन शुरू होने जा रहा है। इस सीजन में पिछले साल की तुलना में अधिक शादियां होने का अनुमान है। जिससे इस साल शादियों के सीजन का कारोबार भी बढ़ने की उम्मीद है। इस साल अधिक शादियां होने की वजह पिछले साल की तुलना में शुभ तिथियां ज्यादा होना है।

इस साल सर्दियों के सीजन में कितनी होगी शादियां?

कारोबारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने इस साल सर्दियों के सीजन यानी नवंबर-दिसंबर के दौरान शादियों को लेकर एक अध्ययन किया है। जिसमें कैट ने इस सीजन में 48 लाख शादियां होने का अनुमान लगाया है। पिछले साल इसी सीजन में 35 लाख शादियां हुई थी। इस साल ज्यादा शादियां होने की वजह शुभ तिथियां अधिक होना है। इस सीजन में कुल 18 शुभ तिथियां हैं, जबकि पिछले साल 11 ही शुभ तिथियां थी।

कैट की वेद एवं आध्यात्मिक कमेटी के संयोजक आचार्य दुर्गेश तारे के अनुसार इस वर्ष शादी का सीजन 12 नवंबर, देव उठनी एकादशी से शुरू होकर 16 दिसंबर तक चलेगा। नवंबर में शुभ तिथियां 12, 13, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28, और 29 हैं, जबकि दिसंबर में 4, 5, 9, 10, 11, 14, 15, और 16 हैं। इसके बाद विवाह कार्यक्रम लगभग एक महीने तक रुक जाएंगे और जनवरी 2025 के मध्य से मार्च तक फिर शुरू होंगे।

शादियों के सीजन में कितना होगा कारोबार?

कैट ने इस सीजन में होने वाली 48 लाख शादियों से 5.9 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान लगाया है। इस कारोबार में शादियों से जुड़ी सेवाओं और वस्तुओं पर होने वाला खर्च शामिल है। कैट के मुताबिक पिछले साल इसी सीजन में 4.25 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था।

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया ने बताया कि 10 लाख शादियों पर प्रति शादी 3 लाख रुपये, 10 लाख शादियां पर प्रति शादी 6 लाख रुपये और 10 लाख शादियां पर प्रति शादी 10 लाख रुपये खर्च होंगे। 10 लाख शादियां ऐसी होंगी, जिनमें प्रत्येक शादी पर 15 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही 7 लाख शादियों पर प्रति शादी 25 लाख रुपये खर्च होंगे। करीब एक लाख बहुत महंगी शादियां भी होंगी। जिनमें से 50 हजार पर प्रति शादी 50 लाख रुपये और 50 हजार पर प्रति शादी 1 करोड़ रुपये या इससे अधिक खर्च होंगे।

Advertisement
First Published - September 30, 2024 | 3:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement