facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इंडिगो की कमान अब ‘विली’ के हाथ! ब्रिटिश एयरवेज के पूर्व दिग्गज विलियम वॉल्श बनेंगे नए CEO

Advertisement

वॉल्श फिलहाल इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के डायरेक्टर जनरल हैं। उनका कार्यकाल 31 जुलाई को खत्म होगा और वे 3 अगस्त तक इंडिगो जॉइन कर लेंगे

Last Updated- March 31, 2026 | 6:00 PM IST
William Walsh
इंडिगो ने ब्रिटिश एयरवेज के पूर्व चीफ विलियम वॉल्श को बनाया अपना नया CEO | फोटो: LinkedIn/William ‌Walsh

इंडिगो ने ब्रिटिश एयरवेज के पूर्व चीफ विलियम वॉल्श को अपना नया CEO नियुक्त किया है। एयरलाइन ने मंगलवार को स्टॉक फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। वॉल्श अब पीटर एल्बर्स की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले साल दिसंबर में हुई सबसे बड़ी परिचालन संकट के कुछ महीने बाद इस्तीफा दे दिया था।

वॉल्श फिलहाल इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के डायरेक्टर जनरल हैं। उनका कार्यकाल 31 जुलाई को खत्म होगा और वे 3 अगस्त तक इंडिगो जॉइन कर लेंगे।

वॉल्श एविएशन इंडस्ट्री में काफी मशहूर नाम हैं। उन्होंने ब्रिटिश एयरवेज के CEO के साथ-साथ इंटरनेशनल एयरलाइंस ग्रुप (IAG) के CEO के तौर पर भी काम किया है। करियर की शुरुआत में वे पायलट थे और 2000 से 2005 तक एयर लिंगस के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और फिर CEO रहे।

Also Read: पश्चिम एशिया हवाई क्षेत्र में प्रतिबंध के चलते इंडिगो की मैनचेस्टर उड़ान दिल्ली लौटी

इंडिगो पर बीते साल पड़ा था भारी संकट

दिसंबर 2025 में इंडिगो को बड़ा झटका लगा था, जब नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन्स (FDTL) नियम लागू करते समय पायलटों की कमी हो गई थी। इसके चलते इंडिगो को 4,000 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी थीं। इस पूरे मामले में काफी हंगामा हुआ और आखिरकार मार्च 10 को पीटर एल्बर्स को इस्तीफा देना पड़ा।

अब वॉल्श इंडिगो की पूरी कमान संभालेंगे। उनका काम एयरलाइन की रोजमर्रा की मैनेजमेंट से लेकर रणनीतिक दिशा तय करना होगा। खासतौर पर ऑपरेशन को बेहतर बनाना, नेटवर्क बढ़ाना, कमर्शियल स्ट्रैटजी को मजबूत करना और यात्रियों के अनुभव को सुधारना शामिल है। वे बोर्ड और सीनियर टीम के साथ मिलकर इंडिगो को अगले स्तर की ग्रोथ की ओर ले जाएंगे।

वॉल्श ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा, “इंडिगो को लीड करने का मौका मिलना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है। इस एयरलाइन की मजबूत नींव है, एक साफ विजन है और शानदार प्रतिष्ठा है।”

इंडिगो के चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने वॉल्श का स्वागत करते हुए कहा कि उनका अनुभव कंपनी को आगे बढ़ने के नए दौर में सही दिशा देगा। उन्होंने कहा कि विलियम जैसे अनुभवी लीडर का आना इंडिगो के लिए फायदेमंद है, क्योंकि उन्होंने कई बड़ी एयरलाइंस को संभाला है और उनका रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

मेहता ने यह भी कहा कि बड़े ऑपरेशन्स और मुश्किल ग्लोबल मार्केट को संभालने का उनका अनुभव इंडिगो को और मजबूत बनाएगा, खासकर ऐसे समय में जब अंतरराष्ट्रीय एविएशन सेक्टर में कड़ी टक्कर है।

वहीं, इंडिगो के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया ने कहा कि कंपनी अब बदलाव और ग्रोथ के नए दौर में कदम रख रही है। उन्होंने कहा कि विली का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है, क्योंकि उनके पास ग्लोबल सोच, ऑपरेशन संभालने का अनुभव, इंडस्ट्री की गहरी समझ और मजबूत लीडरशिप का अच्छा मेल है।

Advertisement
First Published - March 31, 2026 | 5:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement