facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

भारत में होगी विश्व की दूसरी सबसे बड़ी मोबिलिटी प्रदर्शनी

Advertisement

सतत मोबिलिटी सोल्यूशन और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए भारत में होगी मेगा मोबिलिटी प्रदर्शनी, 50+ देशों की भागीदारी और 5 लाख अतिथियों के आने की उम्मीद

Last Updated- November 06, 2024 | 11:59 PM IST
Auto Expo 2025

भारत विश्व की दूसरी सबसे बड़ी मोबिलिटी प्रदर्शनी – भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 3025 आयाजित करेगा। यह सतत मोबिलिटी सोल्यूशन अपनाने को बढ़ावा देने के साथ आवश्यक आधारभूत ढांचे को बढ़ाने का प्रयास होगा।

भारत की महत्वाकांक्षी सालाना मोटर प्रदर्शनी का आयोजन मेगा मोबिलिटी प्रदर्शनी के दूसरे संस्करण के अंतर्गत किया जाएगा। यह प्रदर्शनी 17 से 22 जनवरी तक होगी।

यह तीन स्थलों – दिल्ली के भारत मंडपम, दिल्ली के यशोभूमि (इंडिया इंटरनैशनल कंवेंशन ऐंड एक्सपो सेंटर) और ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर ऐंड मार्ट में आयोजित होगी। यह प्रदर्शनी 2,00,000 लाख वर्ग मीटर से अधिक के क्षेत्र में होगी। इसमें नौ से अधिक शो होंगे। इसमें 5,00,000 अतिथि आएंगे। इस प्रदर्शनी में 50 से अधिक देशों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

सरकारी अधिकारियों ने बताया कि यह मोबिलिटी प्रदर्शनी भारत के मोबिलिटी क्षेत्र का भविष्य तय करने में अहम भूमिका निभाएगी। यह प्रदर्शनी उद्योग को इस क्षेत्र की चुनौतियों और अवसरों के लिए रोडमैप उपलब्ध कराएगी।

केंद्रीय मंत्री वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस महत्त्वपूर्ण प्रदर्शनी की जानकारी देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में विदेशी कंपनियों से शीघ्र अति शीघ्र भारत मोबिलिटी एक्सपो में शामिल होने का अनुरोध किया। उन्होंने उद्योग से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए त्वरित बदलाव सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

भारत वैश्विक रूप से प्रमुख आटोमोटिव मोबिलिटी का हब है। भारत में वाहन उद्योग 240 लाख अरब डॉलर का है और इसकी देश के विनिर्माण सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वाहन उद्योग की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत है।

Advertisement
First Published - November 6, 2024 | 11:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement