facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

उद्यमियों को आकर्षित करने के लिए रोड शो का आयोजन करेगी योगी सरकार 

Advertisement
Last Updated- January 10, 2023 | 8:01 PM IST
UP CM Yogi

उत्तर प्रदेश में अगले महीने होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन में उद्यमियों को आकर्षित करने के लिए विदेशों और देश के कई राज्यों में रोड शो करने बाद योगी सरकार अब प्रदेश के मंडल मुख्यालयों पर भी इसका आयोजन करेगी। अगले सप्ताह से प्रदेश के मंडल मुख्यालयों पर निवेशकों को आकर्षित करने के लिए रोड शो की शुरुआत होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) 15 जनवरी के 2 फरवरी के बीच इन रोड शो का आयोजन करेगा। प्रदेश के आठ प्रमुख मंडलों के मुख्यालयों पर यह रोड शो आयोजित होंगे। इसके लिए विभिन्न औद्योगिक संगठनों से सहयोग लिया जाएगा।

यूपीसीडा अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ में 10 से 12 फरवरी के बीच प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन (जीआईएस) के मद्देनजर निवेश के इच्छुक उद्यमियों, कारोबारियों और औद्योगिक समूहों से एमओयू साइन करने के लिए अब मंडल मुख्यालयों पर रोड शो का आयोजन किया जाएगा।

औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने एक लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश लक्ष्य को प्राप्त करने के बाद अब मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर मंडल मुख्यालयों पर रोड शो के आयोजन का फैसला किया है। प्रत्येक रोड शो के मुख्य अतिथि औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल नंदी होंगे।

अधिकारियों ने बताया कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले ही उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) को एक लाख करोड़ रुपए के निवेश का संशोधित लक्ष्य दिया गया था। इस लक्ष्य की पूर्ति पहले ही की जा चुकी है। तमाम बड़े औद्योगिक समूहों ने निवेश के लिए प्राधिकरण प्रबंधन से एमओयू साइन कर लिया है।

यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी का कहना है कि यूपीसीडा के औद्योगिक क्षेत्रों में 15 हजार एकड़ से अधिक का लैंड बैंक हैं। हम अब तक विभिन्न संस्थानों से 85 हजार करोड़ रुपए के निवेश से जुड़े एमओयू कर चुके हैं। उन्ने कहा कि प्राधिकरण के पास एक लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश का प्रस्ताव आ चुका है।

यूपीसीडा के मुताबिक सबसे पहले 15 जनवरी को प्रयागजराज मंडल में, 16 जनवरी को वाराणसी मंडल और 19 जनवरी को आगरा मंडल में रोड शो का आयोजन होगा। जबकि मेरठ मंडल में 20 जनवरी, कानपुर मंडल में 22 जनवरी व 23 जनवरी को अयोध्या मंडल में निवेशकों की जुटान होगी। बरेली मंडल में रोड शो 24 जनवरी को और झांसी मंडल में 2 फरवरी को आयोजित होगा।

विदेशों में बीते महीने रोड शो की सफलता के बाद प्रदेश सरकार इन दिनों देश के विभिन्न राज्यों में रोड शो का आयोजन कर रही है। हाल ही में मुंबई व चेन्नई में रोड शो आयोजित किए गए थे।

Advertisement
First Published - January 10, 2023 | 8:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement