facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

उद्योगपति Mukesh Ambani को तीसरी बार मिली धमकी, 200 करोड़ के बाद अब मांगे 400 करोड़

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि कंपनी को सोमवार को तीसरा ईमेल भेजा गया जिसमें ईमेल भेजने वाले व्यक्ति ने यह रकम दोगुनी कर दी।

Last Updated- October 31, 2023 | 11:28 AM IST
Mukesh Ambani, Chairman and Managing Director of Reliance
FILE PHOTO: Mukesh Ambani, Chairman and Managing Director of Reliance

‘रिलायंस इंडस्ट्रीज’ के चेयरमैन मुकेश अंबानी को एक अज्ञात व्यक्ति का धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें 400 करोड़ रुपये मांगे गए हैं। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि अंबानी की कंपनी को सोमवार को यह ईमेल मिला। एक अधिकारी ने बताया कि यह चार दिन में अंबानी को भेजा गया धमकी भरा तीसरा ईमेल है।

इससे पहले, शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पहला ईमेल भेजे जाने के बाद उद्योगपति के सुरक्षा प्रभारी की शिकायत के आधार पर यहां गामदेवी पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

इस ईमेल में 20 करोड़ रुपये मांगे गए थे। शनिवार को कंपनी को 200 करोड़ रुपये मांगने वाला एक और ईमेल मिला। अधिकारी ने बताया कि कंपनी को सोमवार को तीसरा ईमेल भेजा गया जिसमें ईमेल भेजने वाले व्यक्ति ने यह रकम दोगुनी कर दी।

यह भी पढ़ें : Reliance Q2 Results: 27 फीसदी बढ़ा RIL का मुनाफा, कमाई में महज 1.1 फीसदी हुआ इजाफा

उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस, अपराध शाखा और साइबर दल ईमेल भेजने वाले व्यक्ति का पता लगाने पर काम कर रहे हैं। मुंबई पुलिस ने मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने वाला कॉल करने के आरोप में पिछले साल बिहार के दरभंगा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

आरोपी ने मुंबई के ‘सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल’ को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

Advertisement
First Published - October 31, 2023 | 11:15 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement