facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

खर्च घटा रहे लोग, भारतीय FMCG कंपनियों की बढ़ी चिंता

Advertisement

महंगाई और धीमी वेतन वृद्धि के कारण उपभोक्ता गैर-जरूरी खर्च टाल रहे

Last Updated- June 04, 2026 | 8:06 AM IST
FMCG

देश में खपत में वृद्धि कायम है भले ही शहरी मध्य वर्ग की मांग पर महंगाई और वेतन वृद्धि के धीमे होने के कारण दबाव पड़ रहा हो। नेस्ले इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मनीष तिवारी ने बुधवार को सिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस, 2026 में ‘बोर्डरूम के दृष्टिकोण’ सत्र में यह बातें कहीं।

तिवारी ने शहरी मध्यम वर्ग की मांग की चुनौतियों के बारे में बताते हुए कहा, ‘हम इंतजार करो वाली स्थिति महसूस कर रहे हैं जब उपभोक्ता गैर-जरूरी खर्च को टालते हैं।’ उन्होंने हालांकि कहा कि नेस्ले इंडिया के लिए स्थिति थोड़ी अलग है क्योंकि यह पहले से ही एक शहरी कंपनी रही है ऐसे में इनकी वृद्धि बेहतर बनी हुई है।

ग्रामीण मांग पर उन्होंने कहा कि नील्सनआईक्यू के आंकड़ों के अनुसार, ‘यह हमेशा शहरी मांग की तुलना में तेजी से बढ़ रही है और पिछले तीन वर्षों में एक निरंतर रुझान दिखा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बाजार के शीर्ष हिस्से में मांग मजबूत बनी हुई है। बाजार का ऊपरी हिस्सा बेहद लचीला है।’

मैरिको के अध्यक्ष हर्ष मारीवाला ने कहा कि नए क्षेत्रीय ब्रांड वास्तव में बड़े घरेलू और बहुराष्ट्रीय एफएमसीजी कंपनियों के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैरिको ने तीन वर्षों में सात डीटूसी को हासिल किया है और एक बेहतर अंतरराष्ट्रीय ब्रांड तैयार करने के लिए नवाचार अहम सूत्र है।’ उनका कहना था कि कम बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों की मांग प्रभावित हो सकती है।

Advertisement
First Published - June 4, 2026 | 8:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement