facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अपने ही पैसों का हिसाब मांग रही इंफो एज, ब्रोकर नेटवर्क बार-बार दिखा रही ठेंगा, जानिए पूरा मामला

Advertisement
Last Updated- June 09, 2023 | 10:24 AM IST
Info Edge is asking for the account of its own money,

इंफो एज (Info Edge) और ब्रोकर नेटवर्क (4बी नेटवर्क्स) के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर खींचतान चल रही है। इंफो एज ने समय-समय पर ब्रोकर नेटवर्क में निवेश किया था। जब इंफो एज को अपने निवेश से संबंधित कोई जानकारी हासिल नहीं हुई तो कंपनी ने ब्रोकर नेटवर्क का फारेंसिक ऑडिट कराने का फैसला किया। कंपनी ने 1 जून को एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। इंफो एज ने डेलॉयट (Deloitte) को ऑडिटर नियुक्त किया है। मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रोकर नेटवर्क के संस्थापक राहुल यादव ने फॉरेंसिक ऑडिट के लिए कंपनी के सबसे बड़े शेयरधारक इंफो एज को अनुमति देने पर विचार करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा है।

क्या है पूरा मामला

इंफो एज की पूर्ण स्वामित्तव वाली कंपनी ऑलचेकडील्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (AIPL) ने ब्रोकर नेटवर्क (4बी नेटवर्क्स) में भारी वित्तीय निवेश किया हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक AIPL ने ब्रोकर नेटवर्क में शेयरों के रूप में करीब 288 करोड़ रुपये का निवेश किया हुआ है। इसके अतिरिक्त कंपनी को 212 करोड़ रुपये का कर्ज दिया है। AIPL ने नियमों के मुताबिक कई बार ब्रोकर नेटवर्क से अपने निवेश के संबंध में जानकारी मांगी। जब ब्रोकर नेटवर्क से कोई जानकारी नहीं मिली तो कंपनी ने इसका फारेंसिक ऑडिट करने के लिए डेलॉयट को नियुक्त किया है।

राहुल यादव ने मांगा दो सप्ताह का समय

रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रोकर नेटवर्क के संस्थापक राहुल यादव ने इंफो एज को वित्तीय डेटा के साथ-साथ अन्य व्यावसायिक लेनदेन के विवरण साझा करने से इनकार कर दिया। यादव ने डेटा को साझा करने के बदले में इंफो एज से और पैसे की मांग की है। बता दें कि इंफो एज की ब्रोकर नेटवर्क में करीब 60 फीसदी हिस्सेदारी है और शेयरधारक समझौते के अनुसार, इंफो एज, डेटा पाने की पूरी हरदार है। राहुल यादव ने इंफो एज को ऑडिट के लिए अनुमति देने पर विचार करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इंफो एज दो सप्ताह के बाद कोई लीगल एक्शन लेगा या नहीं।

Advertisement
First Published - June 9, 2023 | 10:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement