facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Infosys Q1 results: 10.9 फीसदी बढ़कर 5,945 करोड़ रुपये हुआ टॉप IT कंपनी का नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू में 10 फीसदी इजाफा

Advertisement

Infosys ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में consolidated revenue में 10 फीसदी की सालाना वृद्धि के साथ 37933 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की

Last Updated- July 20, 2023 | 4:26 PM IST
Infosys Q4 Results

Infosys Q1 results 2024: इंफोसिस लिमिटेड (Infosys Ltd ) ने गुरुवार को अप्रैल- जून 2023 को समाप्त तिमाही (Q1FY24) के लिए अपनी इनकम के बारे में एक्सचेजों को जानकारी दी।

बैंगलूरु की टॉप IT कंपनी को 10.9 फीसदी का नेट प्रॉफिट हुआ। कंपनी ने Q1FY24 में सालाना आधार पर 59.45 अरब रुपये का मुनाफा दर्ज किया।

FY24 की चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट 6,128 करोड़ रुपये रहा था।

भारत की दूसरी सबसे बड़ी IT कंपनी इंफोसिस ने एक साल पहले समान अवधि में 3.2 फीसदी के साथ 5,360 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।

Infosys ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में समेकित राजस्व (consolidated revenue) में 10 फीसदी की सालाना वृद्धि के साथ 37933 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की। वहीं तिमाही आधार पर रेवेन्यू में 4.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

एक साल पहले की समान अवधि में सालाना आधार पर कंपनी ने 23.6 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 34,470 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया था।

बता दें कि पूरे वित्त वर्ष 2023 के लिए कंपनी का नेट प्रॉफिट इसके पिछले साल के मुकाबले 9 प्रतिशत बढ़कर 24,095 करोड़ रुपये पहुंच गया था, जबकि राजस्व 20.7 प्रतिशत अधिक 146,767 करोड़ रुपये था।

इंफोसिस के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नीलांजन रॉय ने कहा, भले ही आर्थिक हालात अनिश्चित थे लेकिन साल के पहले तीन महीनों (Q1) में, कंपनी ने अपने खर्चे को मैनेज करने में अच्छा काम किया। उन्होंने अपना काम प्रभावी ढंग से करते हुए कम पैसे खर्च करने के तरीके खोजने पर ध्यान लगाया। अपने खर्चों के प्रति सावधान रहने और अधिक कुशलता से काम करने के कारण, वे उस दौरान अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब रहे।

इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) सलिल पारेख ने कहा, वर्ष के पहले तीन महीनों (Q1) में, कंपनी ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया और कारोबार में 4.2% की वृद्धि हुई। हमें 2.3 बिलियन डॉलर की कुछ बड़ी डील भी मिलीं, जिससे हमें भविष्य में और भी ज्यादा बढ़ने में मदद मिलेगी। हम AI का उपयोग कर रहे हैं जो 80 ग्राहकों की समस्याओं का समाधान कर सकता है। हमारी AI पेशकश Topaz ग्राहकों के लिए बहुत अच्छा काम कर रही है, और हमारा मानना है कि यह हमारे लिए एक बड़ा बदलाव लाएगी और सेवाओं में सुधार करेगी।

Advertisement
First Published - July 20, 2023 | 4:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement