facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Infosys Q1FY25 results: देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी का मुनाफा 7.1 प्रतिशत बढ़ा, रेवेन्यू ग्राइडेंस में भी किया इजाफा

Advertisement

Infosys Q1FY25 results: तिमाही आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत घटा है। इससे पिछली मार्च तिमाही में कंपनी ने 7,969 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

Last Updated- July 18, 2024 | 5:56 PM IST
Infosys

Infosys Q1FY25 results: प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी इन्फोसिस का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष (2024-25) की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 7.1 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने वृद्धि अनुमान को भी बढ़ा दिया है।

इन्फोसिस ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसका एकीकृत शुद्ध लाभ जून तिमाही में बढ़कर 6,368 करोड़ रुपये रहा है, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,945 करोड़ रुपये था। हालांकि, तिमाही आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत घटा है। इससे पिछली मार्च तिमाही में कंपनी ने 7,969 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

चालू वित्त वर्ष के लिए कंपनी ने स्थिर मुद्रा में अपनी आमदनी में बढ़ोतरी के अनुमान को बढ़ाकर तीन-चार प्रतिशत कर दिया है।

Also read: Closing Bell: नई ऊंचाई पर शेयर बाजार, Sensex पहली बार 81 हजार के पार, आईटी शेयरों ने भरी उड़ान

इन्फोसिसस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) सलिल पारेख ने कहा, “हमने चालू वित्त वर्ष की शानदार शुरुआत की है। इसमें मजबूत और व्यापक आधार वाली वृद्धि, परिचालन मार्जिन विस्तार, मजबूत बड़े सौदे और अबतक का सबसे ज्यादा नकदी सृजन हुआ है। यह हमारी अलग-अलग सेवा पेशकश, ग्राहकों के बीच अपार विश्वास और निरंतर निष्पादन का प्रमाण है।”

Advertisement
First Published - July 18, 2024 | 5:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement